फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   One teacher and one student should be appointed as tobacco monitors in every school

Charkhi Dadri News: प्रत्येक स्कूल में एक शिक्षक और छात्र को बनाया जाए टोबैको मॉनिटर

Thu, 08 Jan 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 08 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
One teacher and one student should be appointed as tobacco monitors in every school
: जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त। विज्ञप्ति - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले को तंबाकू के नशे की लत से बचाने और नई पीढ़ी को स्वस्थ भविष्य देने के उद्देश्य से उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार भारत में हर साल लगभग 13 लाख लोग तंबाकू से होने वाली बीमारियों के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि एक पूरे परिवार की बर्बादी है। सिगरेट, बीड़ी और गुटखा न केवल फेफड़ों और मुंह का कैंसर पैदा करते हैं, बल्कि हृदय रोगों का भी मुख्य कारण हैं। ऐसे में पूरे जिला प्रशासन को सक्रियता के साथ कार्य करते हुए आम जनमानस के बीच तंबाकू के प्रतिकूल प्रभाव को लेकर जागरूकता लाने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों के अनुसार शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाए। हर स्कूल में एक शिक्षक और छात्र को टोबैको मॉनिटर बनाया जाए, जो परिसर को नशा मुक्त रखने में मदद करेंगे। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाए जाने पर कोटपा अधिनियम के तहत मौके पर ही चालान काटा जाए और जुर्माना नहीं देने वालों के खिलाफ नियमों के तहत दोषी पर एफआईआर दर्ज करवाकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। अगर कोई तंबाकू की लत छोड़ना चाहता है, तो सरकार की ओर से जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2356 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed