फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   One person was arrested in connection with a fatal car attack

Charkhi Dadri News: गाड़ी से टक्कर मार कर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
One person was arrested in connection with a fatal car attack
बाढड़ा। जिला पुलिस की टीम ने बाढड़ा निवासी युवक की बाइक को जानबूझ कर गाड़ी से टक्कर मारने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत चार मार्च को बाढड़ा थाना में जेवली रोड पर थार गाड़ी से बाइक का एक्सीडेंट करने की सूचना मिली। जिस पर एएसआई सुरेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। बाइक चालक बाढड़ा निवासी मंजीत ने पुलिस को शिकायत दी कि वह शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक पर जेवली रोड पर अपने खेत में गया था। घर वापस आते समय एक कार चालक ने उसे धमकी दी। जिस पर उसने बाइक बालाजी टाइल फैक्टरी पर रोक ली और चालक ने करीब 100 मीटर आगे कार रोक ली।
विज्ञापन

इसके बाद उसने अपने पिता को फोन कर दिया। करीब 4.50 बजे जब वह चला तो स्विफ्ट कार भी उसके आगे चल पड़ी। जब वह जिम के सामने पहुंचा तो गलत दिशा से अचानक आई एक थार गाड़ी ने जान से मारने की नियत से उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक सहित गिर गया। स्विफ्ट कार में से एक नामजद व तीन युवक आए और डंडे लेकर उसे मारने के लिए दौड़े। लेकिन उसने एक घर में घुसकर जान बचाई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार स्विफ्ट और थार चालक के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। बाढड़ा थाने में तैनात एएसआई सुरेंद्र ने सोमवार को आरोपी अनुज निवासी बाढड़ा को गिरफ्तार किया तथा वारदात में प्रयोग की गई स्विफ्ट व थार गाड़ी, अनुज का ड्राइविंग लाइसेंस कब्जे में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed