फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   one people corona test report postive, four people are discharge

युवक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव, चार संक्रमित हुए डिस्चार्ज

Fri, 04 Sep 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
one people corona test report postive, four people are discharge
जिले में वीरवार को एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित युवक झोझूकलां क्षेत्र का रहने वाला है। उसे स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर लिया है। इसके अलावा चार संक्रमितों को वीरवार दोपहर डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि वीरवार को झोझूकलां निवासी 23 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में संक्रमितों की संख्या 303 हो गई है। इसके अलावा चार संक्रमितों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है जबकि 219 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब 83 कोरोना एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों की अगर बात करें तो कोरोना का एक ही मामला सामने आया है, जबकि इससे पहले दो दिन में 26 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि वीरवार तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 14508 सैंपल लिए गए हैं और इनमें से 13395 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि 810 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। जिले में 2189 लोग होम क्वारंटीन हैं, जबकि 21 लोग कोविड अस्पताल व क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed