{"_id":"60885cab8ebc3e245b1b486b","slug":"one-more-corona-infected-woman-dies-43-new-cases-found-charkhidadri-news-rtk6062809173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 43 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 43 नए केस मिले
विज्ञापन
जिला निवासी एक और कोरोना संक्रमित ने मंगलवार को उपचार के दौरान हिसार के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। चार दिनों में कोरोना से छठी महिला की मौत है। मंगलवार को 43 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं और संक्रमितों में 11 महिलाएं भी शामिल हैं। नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2236 हो गई है। मंगलवार को सात संक्रमितों को डिस्चार्ज भी किया गया।
अप्रैल में कोरोना जिले में भी कहर ढहा रहा है। चार दिनों में छह संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि 178 नए संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को संक्रमित की मौत और नए केस मिलने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को जो संक्रमित मिले हैं उनमें आठ शहरी और 35 ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं। बौंदकलां में चार और कलाली में दो लोग संक्रमित मिले हैं।
मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हुई है। मृतका की उम्र 60 साल थी और वह बिलावल गांव की रहने वाली थी। संक्रमित महिला का शव मंगलवार दोपहर बाद दादरी पहुंच गया। मंगलवार को 4649 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। 27 अप्रैल तक जिले से कोरोना जांच के लिए 156153 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 2236 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 152000 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 1609 संक्रमित कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं, जबकि 34 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 43 संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 649 नए सैंपल लिए। अभी 1917 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
इन शहरी क्षेत्रों में मिले कोरोना पॉजिटिव केस
मंगलवार को मेजबान चौक के समीप रहने वाली 52 साल की महिला, पूर्ण नगर निवासी 26 साल का युवक, एमसी कॉलोनी निवासी 49 साल का व्यक्ति, लोहारू चौक निवासी 69 साल का व्यक्ति, वेयर हाउस गोदाम के समीप रहने वाली 33 साल की महिला, हीरा चौक निवासी 30 साल का युवक, कोर्ट कॉपलेक्स् के पिछली तरफ रहने वाला 51 साल का व्यक्ति और वार्ड-एक निवासी 49 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है।
इन गांवों में भी लोग मिले संक्रमित
बौंदकलां में चार, अचीना में दो, हड़ौदी में एक झोझूकलां में दो, कलाली में दो, हुई में एक, नीमली में एक, बिगोवा में एक, निहालगढ़ में एक, मंदोला में एक, आदमपुर में एक, इमलोटा में एक, डुडीवाला में एक, चांदवास में एक, बाढड़ा में एक व्यक्ति समेत ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को 35 लोग संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने 1966 लोगों को लगाई वैक्सीन
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि मंगलवार को 1966 लोगों को वैक्सीन दी गई। सिविल अस्पताल में 300, मातृ-शिशु अस्पताल में 30, बौंदकलां में 154, रानीला में 60, सांवड़ में 110, झोझूकलां में 190, बलकरा में 128, संतोकपुरा में 30, मानकावास में 80, माई कलां में 160, गोपी में 219, बाढड़ा में 130, हड़ौदी में 177, कादमा में 55 और छपार में 143 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
मंगलवार को एक संक्रमित महिला की हिसार के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है जबकि 43 नए संक्रमित मिले हैं। सात संक्रमितों को स्वस्थ होने पर हमने मंगलवार को डिस्चार्ज किया। लोगों से अपील है कि वे सजगता और सतर्कता बरतें।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ