फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   One died and another got injured in a road accident

Charkhi Dadri News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 16 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 16 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
One died and another got injured in a road accident
बास। गांव कापड़ों के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई। नारनौंद थाना पुलिस ने हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सुनील ने बताया कि वह गांव कापड़ों का रहने वाला है और मजदूरी करता है। 12 जनवरी को दोस्त कापड़ों निवासी रवि के साथ रात करीब 8 बजे खेड़ी चौपटा से गांव जा रहे थे। बाइक रवि चला रहा था। बरवाला मार्ग ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो कापड़ों की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने सीधे बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरो ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाद में रवि के परिजन उसे हिसार एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed