{"_id":"60b913458ebc3ea6dd2e90de","slug":"one-covid-deth-and-new-case-below-100-charkhidadri-news-rtk6113949125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित ग्रामीण की मौत, सक्रिय केस की संख्या 100 से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित ग्रामीण की मौत, सक्रिय केस की संख्या 100 से नीचे
विज्ञापन
जिले में गिरता कोरोना का ग्राफ लोगों, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को राहत दे रहा है। वीरवार को जिले में 30 मरीजों ने करोना का मात दी। इसके अलावा जिले में एक संक्रमित की मौत हुई है और सात नए मामले समाने आए हैं। अब जिला मेें कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 84 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1183 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि वीरवार को गांव कादमा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना से 129 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा वीरवार को सात लोग कोरोना संक्रमित मिलें हैं। इनमें 31 वर्षीय महिला गांव खेड़ी बूरा,12 वर्षीय बच्चा गांव सौंफ, 65 वर्षीय बुजुर्ग वार्ड 17 दादरी, 67 वर्षीय महिला गांव घसोला व 38 वर्षीय पुरूष बौंद कलां शामिल हैं। वीरवार को कोरोना जांच के लिए 610 लोगों के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 189739 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। 32 कोरोना संक्रमित सरकारी अस्पताल में उपचाधीन हैं। जिला में अब तक 4999 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
1183 लोगों को लगाई वैक्सीन
वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1183 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई। दादरी सरकारी अस्पताल में 245 लोगों का टीकाकरण किया गया। स्थानीय एमसीएच मेें 91 लोगों को कोरोना का टीका लगा गया। बौद कलां सीएचसी में 10 और अचीना केंद्र में 40 लोगों को टीका लगाया गया। रानीला में 29, सांवड़ में 80,झोझूकलां सीएचसी में 80, बलकरा 10, संतोखपुरा 61, मानकावास 41,माइकला 30 और गांव गोपी सीएचसी में 146 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसी प्रकार बाढड़ा में 100, हड़ोदी 60,कादमा 150 और गांव छपार पीएचसी में 10 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।