{"_id":"5ff20f218ebc3e40cf52e476","slug":"one-corona-infected-healthy-two-new-cases-found-charkhidadri-news-rtk58925215","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ, दो नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ, दो नए केस मिले
विज्ञापन
जिले में रविवार को दो युवतियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1502 हो गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ होने पर एक संक्रमित को डिस्चार्ज भी किया।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि अब तक जिले में संक्रमित मिले लोगों में 1431 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 45 संक्रमित उपचाराधीन हैं। रविवार शाम तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 105665 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 103278 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 885 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।
सीएमओ ने बताया कि रविवार को डोहकी गांव निवासी 24 वर्षीय और फतेहगढ़ निवासी 27 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली हैं। दोनों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर लिया है। इनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।