{"_id":"6820fa6f029c8f3ab60de212","slug":"one-arrested-in-rangdari-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-136800-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ` दो करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी से पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ` दो करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी से पिस्तौल बरामद
Mon, 12 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 12 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में व्यापारी से रंगदारी मांगने का आरोपी विकास। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर निवासी एक व्यापारी को फोन कर 2 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शहर के हीरा चौक निवासी विकास पुत्र अनिल के रूप में हुई है। यह जानकारी हेडक्वार्टर डीएसपी धीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
डीएसपी ने बताया कि 9 मई को शहर पुलिस थाने में एक शिकायत मिली थी। इसमें शहर निवासी प्रवीन ने बताया था कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। शुक्रवार को उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले तीन-चार युवकों ने 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
अनिल ने बताया है कि उस वक्त युवक ने एक वीडियो भेजा। इसमें वह एक पिस्तौल लहराते हुए धमकी देता है। उसने कहा कि वह जेल से बात कर रहा है। रुपये नहीं दिए तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। इसमें आरोपी ने रंगदारी मांगना रुपयों की जरूरत बताई। रिमांड में आरोपी विकास ने बताया कि उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने फोन नंबर और एक पिस्तौल का बंदोबस्त किया। बाद में उसने धमकी दी।
फिलहाल, आरोपी ने नंबर व हथियार उपलब्ध कराने वाले दो अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए हैं। पुलिस इनकी जल्द गिरफ्तारी होने की संभावना जता रही है। आरोपी विकास को सोमवार को फिर न्यायालय में पेश किया जाएगा।