फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   One and a half ton gulal will fly on Holi, there will be a business of 60 lakhs

Charkhi Dadri News: होली पर उड़ेगा डेढ़ टन गुलाल, 60 लाख का होगा कारोबार

Tue, 07 Mar 2023 07:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 07 Mar 2023 07:42 AM IST
विज्ञापन
One and a half ton gulal will fly on Holi, there will be a business of 60 lakhs
चरखी दादरी। होली पर्व पर बाजार में रंग और गुलाल की बिक्री लगातार रफ्तार पकड़ रही है। दो दिन पहले जहां दुकानदार दो हजार रुपये की बिक्री कर रहे थे तो वहीं अब बिक्री बढ़कर आठ से दस हजार रुपये पहुंच चुकी है। होली पर्व पर जिले में करीब डेढ़ टन गुलाल उड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि होली पर जिले में लगभग 150 रंग और गुलाल की स्टॉलें लगी हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस बार होली पर लगभग डेढ़ टन गुलाल की बिक्री होने का अनुमान है। ऐसे में जिले के दुकानदार होली पर्व पर लगभग 60 लाख रुपये का कारोबार करेंगे।
विज्ञापन

गुलाल विक्रेताओं का कहना है कि इस बार हर्बल व मुर्गा छाप गुलाल की मांग ज्यादा है। ब्रांडेड गुलाल इस समय 180 से लेकर 200 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। उन्होंने बताया कि होली खेलने के लिए अधिकतर लोग हरा, लाल व पीला गुलाल पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार बोले: बिक्री हुई तेज, रंगों के बजाय गुलाल की डिमांड ज्यादा
- होली पर्व नजदीक आते ही गुलाल व पिचकारी की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। होली तक 50 हजार रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। रविवार और सोमवार से बिक्री में तेजी आई है।
वेदपाल, गुलाल विक्रेता
- शनिवार तक प्रतिदिन 1500 से 2000 रुपये का कारोबार हो रहा था लेकिन पिछले दो दिनों से छह से सात हजार की सेल हो रही है। इस बार रंगों के बजाय बाजार में गुलाल की डिमांड ज्यादा है।
विनोद सिंह, गुलाल विक्रेता
- होली के लिए ग्राहक हर्बल व मुर्गा छाप गुलाल ही खरीद रहे हैं, क्योंकि इनके त्वचा पर साइड इफेक्ट नहीं हैं। इस बार होली पर्व तक 50 हजार का कारोबार होने की उम्मीद है। माल दिल्ली से लाए हैं।

-बलवान सिंह, गुलाल विक्रेता
- होली पर्व पर बिक्री के लिए 20 बैग हर्बल गुलाल के मंगवाए हुए हैं। उम्मीद है कि फाग तक सभी गुलालों के बैग बिक जाएगें। इस पर्व के पर करीब 50 हजार से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
अमन कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed