फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   On NH-334B, youths looted passers-by, caught one with a knife

Charkhi Dadri News: एनएच-334 बी पर युवकों ने राहगीरों से की लूटपाट, एक को चाकू समेत दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
On NH-334B, youths looted passers-by, caught one with a knife
जाम लगाने के बाद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते लोग।
चरखी दादरी। एनएच 334-बी (दिल्ली-पिलानी) पर दादरी नई सब्जी मंडी के बाहर कुछ युवकों ने वीरवार रात राहगीरों से लूटपाट और मारपीट की। इस दौरान चार राहगीरों पर उन्होंने चाकू और डंडों से वार किए जबकि चार गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। देर रात ही लोगों ने एक युवक को चाकू समेत काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। वारदात से क्षुब्ध व्यापारियों ने शुक्रवार को एनएच पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

नई सब्जी मंडी के आढ़ती नितिन जांघू और नंदलाल ठुकराल ने बताया कि वीरवार रात करीब दो बजे वाल्मीकि बस्ती के 10-12 युवक चाकू और डंडे लेकर एनएच-334 बी पर खड़े हो गए। उन्होंने वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को लूटना शुरू कर दिया। उसी दौरान मंडी के पल्लेदार धर्मेंद्र को उन्होंने चाकू मार घायल कर दिया जबकि उससे आठ हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने तरबूज लेकर मंडी आए एक कैंटर चालक मनोज को भी रुकवाया और उसे डंडों से पीटा। उससे 5200 रुपये छीने गए। उनके अलावा अक्षय से मारपीट कर 1200 और मोनू से 500 रुपये छीने गए। इसके बाद भी आरोपियों ने गाड़ियों को रुकवाकर शीशे तोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लोग हुए एकत्रित तो भागे आरोपी, एक चाकू समेत पकड़ा
बदमाश युवकों द्वारा राहगीरों से लूटपाट करने और पीटने का पता चलते ही मंडी से श्रमिक और व्यापारी एकत्रित होकर वहां पहुंच गए। इसके अलावा अन्य राहगीर भी रुक गए। उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। उसी दौरान एक आरोपी को चाकू समेत काबू कर लिया। उसकी पिटाई भी की गई और इसकी एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें आरोपी सड़क पर पड़ा है और लोग उसे धुनाई कर रहे हैं।


- पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर सुबह लगाया जाम
युवकों के इस हरकत से व्यापारियों में कड़ा रोष है। शुक्रवार को व्यापारियों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस पर घटना की सूचना के बाद देरी से आने का आरोप लगाकर रोष जताया गया। सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को शुक्रवार शाम तक गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed