फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Om defeated Manit and Bhishma defeated Partha

Charkhi Dadri News: ओम ने मनीत और भीष्म ने पार्थ को दी शिकस्त

Mon, 05 Jun 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Om defeated Manit and Bhishma defeated Partha
चरखी दादरी। पुराना शहर स्थित हीरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय बैडमिंटन स्पर्धा के तीसरे दिन रोचक मुकाबले देखने को मिले। तीसरे दिन अंडर-15, अंडर-17 और 35 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के मुकाबले करवाए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने शिरकत की और मुकाबलों का शुभारंभ कराया। तीसरे दिन बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद कुलदीप गांधी, पार्षद कुलदीप सैनी व विरेंद्र जोगी स्पर्धा में शामिल रहे। सभी अतिथियों का स्वागत प्रधान पंकज जैन, कोषाध्यक्ष मनीष जांगडा, सह सचिव दिनेश मुंजाल, महासचिव लोकेश गुप्ता व जिला दादरी बैडमिंटन एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्यों ने किया।
विज्ञापन

बक्शीराम सैनी ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य पूरी तरह से युवा पीढ़ी के कंधों पर टिका होता है। राष्ट्र की युवा पीढ़ी जब खेल सहित किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़कर कुछ कर गुजरने का लक्ष्य निर्धारित कर ले तो उन्हें उनके मकसद को पाने से रोका नहीं जा सकता। समस्त समाज के वरिष्ठों को भी चाहिए कि वे युवा पीढ़ी को सार्थक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अंडर-15 और 17 आयु वर्ग के ये रहे परिणाम
बैडमिंटन एसोसिएशन महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि लड़कों के अंडर-15 आयु वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबला ओम और मनीत के बीच खेला गया। इस मुकाबले को ओम ने 22-20, 17-21 और 21-15 के अंतर से जीता। लड़कों के अंडर-17 आयुवर्ग में भीष्म जांगड़ा ने पार्थ जांगड़ा को 21-15 व 21-19 से एकतरफा मात दी।

- 35 और 45 प्लस आयुवर्ग में इन्होंने हासिल की जीत
35 से अधिक आयुवर्ग के युगल मुकाबले में आदित्य व सुनील की जोड़ी ने संदीप व विनय को 21-14, 15-21 और 21-17 अंकों से मात दी। इसी वर्ग के दूसरे मुकाबले में दीपक शर्मा व मुकेश कुमार की जोड़ी ने नरेश व अजय को 21-12, 15-21 व 21-19 से हराया। इसी वर्ग के एकल मुकाबले में राजेश ने नरेश को 21-17, 13-21 व 21-19 के अंतर से शिकस्त दी। इसके अलावा 45 प्लस आयुवर्ग के एकल मुकाबले में दौरान दीपक ने राजेश को 22-20, 19-21 से 21-17 से हराया।


- ये रहे मौजूद
स्पर्धा के तीसरे दिन संरक्षक एच सी गोदारा, प्रधान पंकज जैन, सुरेश गोयल, उपप्रधान आईसी जैन, विजय शर्मा, मुकेश फौगाट, दीपक शर्मा, नरेश सैनी, अरुण जैन, अभिषेक जैन, सुनील गर्ग, अमित रोहिल्ला, रंजन वशिष्ठ, दीपक बंसल, नवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


----------
फोटो 18
बैडमिंटन स्पर्धा के एकल मुकाबले में सर्विस रिटर्न करता प्रतिभागी।
फोटो 19
बैडमिंटन युगल मुकाबले के दौरान शॉट लगाने की तैयारी में खिलाड़ी।
फोटो 20
नगर परिषद प्रधान बक्शीराम सैनी को सम्मानित करते बैडमिंटन एसोसिएशन पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed