फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Olympics: Phogat Khap said- Vinesh not lost in wrestling, lost due to the system of India and abroad

Olympics: फोगाट खाप बोली- कुश्ती में नहीं, देश-विदेश के सिस्टम से हार गई विनेश, बुलाई जाएगी पंचायत

Thu, 08 Aug 2024 05:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 05:21 PM IST
सार

चरखी दादरी जिले की फोगाट खाप-19 विनेश फोगाट के समर्थन में उतरी है। उन्होंने कहा कि जल्द दादरी और भिवानी जिले की खापों की पंचायत बुलाई जाएगी।

विज्ञापन
Olympics: Phogat Khap said- Vinesh not lost in wrestling, lost due to the system of India and abroad
खाप पंचायत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी शहर स्थित बाबा स्वामी दयाल धाम पर गुरुवार को सर्वजातीय फोगाट खाप-19 की पंचायत आयोजित की गई। इसमें विनेश फोगाट प्रकरण को लेकर खाप पदाधिकारियों ने मंथन किया। खाप सचिव सुरेश फोगाट ने कहा कि विनेश कुश्ती में नहीं, बल्कि देश-विदेश के सिस्टम से हार गई। विनेश को जबरन अयोग्य घोषित किया गया और इसे लेकर पूरे देश में काफी रोष है।

विज्ञापन


खाप सचिव सुरेश फोगाट ने कहा कि विनेश फोगाट ने दुनिया की नंबर एक पहलवान को हराया है। इससे पहले विनेश ने उस सिस्टम को हराया जो उसे आगे नहीं बढ़ने देना चाहता था। खाप प्रवक्ता शमशेर फोगाट ने कहा कि फोगाट खाप चाहती है कि बेटी को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट को भी हतोत्साहित और निराशावादी बयान नहीं देने चाहिए।
विज्ञापन


खाप उपप्रधान धर्मपाल महाराणा ने बताया कि जल्द ही चरखी दादरी व भिवानी जिले की सभी खापों की पंचायत बुलाई जाएगी और विनेश फोगाट को न्याय दिलवाने की दिशा में निर्णय लेकर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री व खेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें विनेश को स्वर्ण पदक विजेता की तर्ज पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को आयोजित पंचायत में कृष्ण फोगाट, रामकुमार फोगाट, राजबीर फोगाट, संजय, सीताराम, रामपाल फोगाट, महेंद्र, बलबीर, शमशेर, ईश्वर, राजेंद्र, नरेंद्र, महेंद्र व शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed