{"_id":"5e1219a58ebc3e8791705e13","slug":"old-peoples-injoyed-in-rahgeeri-program-charkhidadri-news-rtk5357994178","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरी में थिरके दादा-दादी, प्रशासन से मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरी में थिरके दादा-दादी, प्रशासन से मिला सम्मान
विज्ञापन
राहगीरी के मंच पर थिरकते बुजुर्ग।
- फोटो : CharkhiDadri
पुलिस विभाग के तत्वावधान में रविवार को रोज गार्डन के सामने राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी थीम बुजुर्गों का सम्मान रही। आयोजन में बुजुर्गों ने भाग लिया और मंच पर जमकर थिरके। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित सभी को इस आयोजन के मकसद की जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस विभाग ने सराहनीय काम करने वाले बुजुर्गों को सम्मानित किया।
रोज गार्डन के सामने सुबह सवा सात से सवा नौ बजे तक दो घंटे का राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन डीएसपी शमशेर सिंह और जोगिंद्र सिंह की देखरेख में हुआ। बुजुर्गों और महिलाओं ने आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और हरियाणवी गानों पर प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने भी नृत्य प्रस्तुति देकर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। एक महिला ने कविता के माध्यम से एक कहानी बन कर रह गई बचपन कि अब तो उम्र हो गई 55 की प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। आयोजन के दौरान समाजहित में काम करने वाले बुजुर्गों को सम्मानित भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने सबसे पहले राहगीरी टीम और डीएसपी हेडक्वार्टर का आयोजन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में भी लोग कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य संस्कृति का ज्ञान कराना और खेलकूद को जीवन में शामिल कराना है। उन्होंने कहा कि देश की कुल आबादी का 12 प्रतिशत सीनियर सिटीजन हैं और उनका समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि जन्म लेने वाला हर शख्स इस पड़ाव से गुजरेगा, इसलिए हमें अपने बुजुर्गों का आदर करना चाहिए।
विज्ञापन
पॉलिथीन का प्रयोग न करने की दिलाई शपथ
आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग समाज के लिए खतरा है। इसलिए बाजार जाते समय घर से बैग लेकर निकलें। उपस्थित सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पॉलिथीन का प्रयोग न करने की भी शपथ दिलाई गई।
स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
आयोजन में हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों ने कविता, नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, खिलाड़ियों ने अपने खेल-कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन में 60 से अधिक लोगों ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। खासकर बुजुर्गों के डांस को सभी ने सराहा।