फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officials were honored

Charkhi Dadri News: सनातन धर्म प्रचार समिति ने अधिकारियों को किया सम्मानित

Thu, 20 Mar 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 20 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Officials were honored
चरखी दादरी। 17 से 19 मार्च तक आयोजित बासोड़ा मेले का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर सनातन धर्म प्रचार समिति के सदस्याें ने मेले के सफल संचालन में योगदान देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मानित व्यक्तियों में थाना शहर के इंस्पेक्टर बलबीर सिंह वर्मा, पीएसआई एवं एसएचओ सन्नी कुमार, हवलदार सतेंद्र, संजय, पाल सिंह, किरण, पूजा, संदीप एवं झांसी की रानी एक प्रेरणा समूह की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका प्रजापति शामिल हैं।
विज्ञापन

समारोह में महामंडलेश्वर कामाक्षी देवी महाराज दिल्ली, जगन्नाथ धनेटिया, भगवान परशुराम अखाड़ा न्यास के प्रदेश अध्यक्ष रोहताश शर्मा, सनातन धर्म प्रचार समिति के प्रतिनिधि दयाराम जांगड़ा, मिशन मोदी सेना के अध्यक्ष कर्ण सिंह सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीरामकथा में बताया अध्यात्म का मार्ग

चरखी दादरी। शहर स्थित गीता भवन में बुधवार को श्रीरामकथा आयोजित की गई। इसमें परम पूज्य ब्रह्मचारी आनंद महाराज का सानिध्य रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 5 बजे से 6ः30 बजे तक सत्संग व प्रभातफेरी से किया गया।
इसके बाद शाम 3 बजे से 6 बजे तक श्रीरामकथा चली और आनंद महाराज ने प्रवचन दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्ग बताया और जीवन में सच्ची शांति प्राप्त करने के लिए भौतिक संसार से मोह भंग करने की बात कही।


आनंद महाराज ने कहा कि भौतिक चीजें हम प्राप्त कर लेंगे, लेकिन, मन की तृष्णा नहीं मिटेगी और सुख की अनुभूति होगी। अगर परमात्मा रूपी सुख प्राप्त करेंगे तो हमारी आत्मा को संतुष्टि होगी। परम आनंद का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed