फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officials rarely go to check crusher zone, fear of illegal mining: Deputy Commissioner

क्रशर जोन चेक करने कम जाते हैं अधिकारी, अवैध माइनिंग का अंदेशा : उपायुक्त

Thu, 19 Oct 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 19 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Officials rarely go to check crusher zone, fear of illegal mining: Deputy Commissioner
अवैध माइनिंग को लेकर अधिकारियों की बैठक लेतीं डीसी मनदीप कौर। स्रोत: सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। अतिक्रमण की तर्ज पर डीसी मनदीप कौर ने अवैध माइनिंग को लेकर भी कड़े तेवर दिखा दिए हैं। बुधवार को अवैध माइनिंग को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि माइनिंग और क्रशर जोन में चेकिंग के लिए संबंधित विभाग कम जाते हैं जिसके कारण अवैध माइनिंग का अंदेशा है। बैठक में डीसी ने माइनिंग अधिकारी और प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड अधिकारी को क्रशर जोन का लगातार निरीक्षण करने का आदेश दिया।
डीसी मनदीप कौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वाले माइनिंग और स्टोन क्रशरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के ताक पर रखकर पर्यावरण प्रदूषण करना किसी भी हाल में सहन नहीं होगा। डीसी ने कहा कि अधिकारियों के क्रशर जोन में कम जाने के कारण नियमों व कानून को दरकिनार कर माइनिंग की जा रही है। स्टोन क्रशर भी नियमों को अनदेखा कर रहे हैं और इसके कारण क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है और लोगों को बीमारी होने का खतरा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करके पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले स्टोन क्रशर व माइनिंग साइट को किसी भी हालत में सहन नहीं किया जा सकता है। प्रशासन के लिए लोगों की सुरक्षा सबसे पहले है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत, एसडीएम नवीन कुमार, डीएसपी अशोक कुमार, आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शक्ति सिंह, माइनिंग अधिकारी राजेश सांगवान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर क्रशरों की परिधि में पेड़ों की दो लेयर नहीं
डीसी ने कहा कि एनजीटी के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक स्टोन क्रशर को अपने परिसर की परिधि में दो लेयर में पेड़ लगाकर प्रदूषण नियंत्रण करना होता है, लेकिन अभी तक बहुत कम स्टोन क्रशरों पर नियमों का पालन किया गया है। ऐसे में विभाग के अधिकारी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करवाएं।

- ढिलाई नहीं की जाएगी अनदेखी
बैठक में डीसी ने कहा कि माइनिंग अधिकारी व उनकी टीम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम लगातार क्रशर जोन में निरीक्षण करें और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाए। इसको लेकर अधिकारियों की ढिलाई को अनदेखा नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला टास्क फोर्स में जो अधिकारी शामिल हैं, वे भी माइनिंग क्षेत्र व क्रशर जोन का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed