{"_id":"65e0bcb25b4bea258708eac6","slug":"officials-and-farmers-of-farmer-organizations-meeting-sdo-rahul-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-114313-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्रांसफार्मर लागत शुल्क वसूलने के विरोध में किसानों ने की नारेबाजी, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्रांसफार्मर लागत शुल्क वसूलने के विरोध में किसानों ने की नारेबाजी, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। ट्रांसफार्मर पर लागत शुल्क वसूल करने के फैसले के विरोध में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीओ को मांगपत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर यह फैसला वापस नहीं लिया तो सोमवार को महापंचायत आयोजित कर बिजली बिलों का भुगतान बंद कर देंगे।
कस्बे के सर छोटूराम किसान भवन में भाकियू के जिला अध्यक्ष हरपाल भांडवा की अध्यक्षता में किसान संगठनों की बैठक हुई। इसमें भांडवा ने कहा कि प्रदेश सरकार बार-बार नए फैसले लागू कर किसानों का शोषण कर रही है। बिजली विभाग ने कृषि क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों के खराब होने व गारंटी योजना वाले उपकरण पर 20 व बिना गारंटी वाले उपकरणों पर 10 फीसदी राशि किसान उपभोक्ता से वसूलने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की मनमानी कार्यशैली से किसानों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरगोजे व फंगस रोग की मार के कारण सरसों की फसल खराब हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब प्रभावित फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग की। बैठक के बाद किसानों ने उपमंडल बिजली कार्यालय में एसडीओ राहुल को मांग-पत्र सौंपा। इस मौके पर मांगेराम काकड़ौली, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, ओमप्रकाश उमरवास, भूप सिंह दलाल, सतबीर, राम अवतार लाड, कमल सिंह हड़ौदी, नत्थूराम, ईश्वर सिंह, करणसिंह, जोरावर, धर्मपाल बाढड़ा, करतार कारी, विनोद कुमार, हवासिंह आदि मौजूद रहे।