{"_id":"63fd0c17a43e0edea7076eb4","slug":"officers-should-show-intensity-in-solving-public-problems-anup-dhanak-charkhidadri-news-c-21-1-67431-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं के समाधान में तीव्रता दिखाएं अधिकारी : अनूप धानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं के समाधान में तीव्रता दिखाएं अधिकारी : अनूप धानक
Tue, 28 Feb 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
विधायक नैना चौटाला के आवास पर लोगों की शिकायतें सुनते राज्यमंत्री अनूप धानक।
चरखी दादरी। जनसमस्याओं के समाधान में अधिकारी तीव्रता दिखाएं। यह बात प्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने कही। राज्य मंत्री ने सोमवार को बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला के आवास पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व आमजन की समस्याओं की सुनवाई की।
उन्होंने कहा कि दादरी जिला डॉ. अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि है। जिले को विकास के दृष्टिकोण से पूरे प्रदेश में अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए प्रदेश की गठबंधन सरकार वचनबद्ध है। जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं जारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लगातार प्रयासरत हैं। जिलावासियों को सड़क, शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जैसी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए तेजी से काम चल रहा है। जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान बारे दिशा निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, राजेश फौगाट, एसडीएम नवीन कुमार, ऋषिपाल उमरवास, एडवोकेट रविंद्र सांगवान, मोहित साहू, धर्मराज फौगाट, लीलाराम, रमन, अतुल फौगाट, संजीव आदि मौजूद रहे।