फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Officers should immediately get all pending complaints on the complaint portal resolved: Deputy Commissioner

अधिकारी सभी शिकायत पोर्टल की लंबित शिकायतों का तुरंत करवाएं उचित निपटारा : उपायुक्त

Fri, 10 Apr 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 10 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Officers should immediately get all pending complaints on the complaint portal resolved: Deputy Commissioner
चरखी दादरी। सरकार की ओर से संचालित किए जा रहे सभी शिकायत पोर्टल पर लंबित शिकायतों का यथाशीघ्र उचित निपटारा सुनिश्चित करें। नागरिकों की समस्याओं को समयबद्ध तरीके से निपटाने एवं पारदर्शिता के उद्देश्य से यह पोर्टल विकसित किए गए हैं। ये बात उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कही।
विज्ञापन

डॉ. नागपाल स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक के उपरांत संबंधित अधिकारियों के साथ सभी शिकायत पोर्टलों की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सर्व प्रथम समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सबसे ज्यादा समय से लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी इन शिविरों में प्राप्त होने वाली हर शिकायत का तुरंत उचित निपटारा करें ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। सरकार की ओर से निरंतर वर्चुअल इन शिविरों की शिकायतों के निपटारे की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्धारित अवधि में इस पोर्टल की सभी शिकायतों का निपटारा करवाएं। विभाग की ओर से शिकायत निपटारे के लिए की गई कार्रवाई पर सरकार द्वारा नियुक्त किए गए एमीनेंट व्यक्तियों के हस्ताक्षर करवाकर शिकायतों के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य करें। अधिकारी सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे इन सभी शिकायत पोर्टल का नियमित रूप से अवलोकन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed