फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Of the 75 councilor candidates, 33 percent are youth, 83 percent of the chairman's candidates are more than 40 years old.

75 पार्षद प्रत्याशियों में से 33 फीसदी युवा, चेयरमैन के 83 प्रतिशत उम्मीदवारों की उम्र 40 से अधिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Of the 75 councilor candidates, 33 percent are youth, 83 percent of the chairman's candidates are more than 40 years old.
हनी सोनी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब नामांकन फार्म वापस लेने व छंटनी का इंतजार है। अब तक की अगर स्थिति देखें तो 75 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 26 की उम्र 35 साल से कम है। इस लिहाज से इस बार पार्षद के लिए ताल ठोंकने वालों में से 33 फीसदी प्रत्याशी युवा हैं। चेयरमैन की नामांकन प्रक्रिया की अगर बात करें तो 12 ने दावेदारी पेश की है और इनमें से 10 प्रत्याशी 40 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। खास बात यह है कि छह प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी उम्र 60 से ऊपर है।
इस बार पार्षद के लिए नामांकन करने वालों की उम्र की बात करें तो दो प्रत्याशी 65 वर्ष के हैं। इनमें एक प्रत्याशी वार्ड-18 से जगवंती है जबकि दूसरा प्रत्याशी वार्ड-21 से 65 वर्षीय सुंदरलाल है। पार्षद में सबसे युवा प्रत्याशी वार्ड-छह से 23 वर्षीय रजत है। पार्षद के लिए नामांकन फार्म जमा करवाने वाले 14 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है। वहीं, पार्षद चुनाव में कुछ वार्डों में युवाओं के बीच जंग देखने को मिलेगी तो कुछ में बुजुर्गों के बीच मुकाबला रहेगा। हालांकि वार्ड-7 एकमात्र ऐसा वार्ड है जहां से महज एक महिला ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद के समीकरणों की बात करें तो आठ वार्ड ऐसे हैं जिनमें त्रिकोणीय मुकाबला है और इनमें वार्ड 1, 3, 4, 8, 14, 18, 19 व 20 शामिल है। सात वार्ड ऐसे हैं जहां चार से अधिक प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है और इनमें वार्ड 2, 5, 9,10, 15, 16 व 21 शामिल है। नामांकन की ओवरऑल स्थित पर गौर करें तो युवाओं के अलावा अधेड़ उम्र के लोगों ने शहरी सरकार का हिस्सा बनने में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कहीं पिता-पुत्र तो कहीं पति-पत्नी आमने-सामने -
दो वार्ड ऐसे हैं जहां नामांकन फार्म जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी होने तक एक ही घर से दो ने पार्षद की ताल ठोंकी है। वार्ड-6 से 60 वर्षीय मोतीलाल बिंदल और उनके 37 वर्षीय बेटे नवीन ने नामांकन फार्म जमा करवाया है। वहीं, वार्ड-20 से पूर्व पार्षद रचना देवी और उनके पति विरेंद्र ने नामांकन किया है। चर्चा है कि इनमें से एक-एक नामांकन फार्म वापस लिया जा सकता है और ये बैकअप के तौर पर भरे गए हैं।
वार्ड-11 से सर्वाधिक आवेदन, वार्ड-21 में पांचों युवा महिला उम्मीदवार -
वार्ड-21 की अगर बात करें तो पांच युवा महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। इन पांचों की उम्र 35 साल से कम है। वार्ड में कुल 1695 वोटर हैं, जिनमें 787 महिला व 8 पुरुष वोटर हैं। इसके अलावा वार्ड-11 से सर्वाधिक छह नामांकन फार्म जमा करवाए गए हैं जबकि वार्ड में 1676 मतदाता हैं।
- इन वार्डों में अनुभवी पूर्व पार्षद और युवा में है जंग
वार्ड-13 की नामांकन की बात करें तो यहां दो उम्मीदवार ही मैदान में हैं। एक प्रत्याशी 60 वर्षीय सुभाषचंद हैं जिनका परिवार पिछली चार योजनाओं से वार्ड की बागड़ोर संभाला रहा है। वहीं, उनके सामने 27 वर्षीय युवा कुलदीप मैदान में है। इसके अलावा वार्ड-17 से भी दो ही नामांकन फार्म आए हैं। एक पर्चा पूर्व पार्षद सुमन देवी के पति विक्रम श्योराण ने भरा है जबकि दूसरा सुधीर स्वामी ने भरा है।

जज्बे को सलाम : 60 या इससे अधिक उम्र के ये हैं प्रत्याशी
वार्ड तीन से बिमला देवी (60), वार्ड-6 से मोतीलाल बिंदल (60), वार्ड-11 से सुंदरलाल (65), वार्ड-13 से सुभाषचंद्र (60), वार्ड-14 से सतबीर चौहान (64) व वार्ड-18 से जंगवती (65) ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed