फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ock down

इस माह उज्ज्वला योजना का रसोई गैस सिलिंडर नहीं भरवाया तो बैंक खाता में नहीं आएंगे पैसे

Wed, 22 Apr 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
ock down
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता अप्रैल माह में रसोई गैस सिलिंडर अवश्य भरवा लें अन्यथा दूसरी रिफिल के पैसे उनके बैंक खातों में नहीं आएंगें। केंद्र सरकार ने इस लाभार्थियों को अप्रैल से जून तक तीन बार रसोई गैस सिलिंडर मुफत में दिए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

इन ग्राहकों के बैंक खातों में पहली रिफिल के पैसे जमा हो चुके हैं। अब सरकार की हिदायत है कि इस योजना का उपभोक्ता अप्रैल माह का अपना सिलिंडर जरूर भरवा लें। सरकार उन्हीं ग्राहकों के बैंक खातों में दूसरे सिलिंडर का पैसा भेजेगी जो अप्रैल में सिलिंडर को भरवा लेता है। यदि कोई ग्राहक अप्रैल माह का सिलिंडर नहीं भरवाता है तो उसके अगले सिलिंडर का पैसा बैंक खाते में नहीं डाला जाएगा। जिले में उज्ज्वला योजना के तहत जिन ग्राहकों का जिस एजेंसी में गैस कनेक्शन है उनसे संपर्क करके इसके बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

जिला में तीनों तेल कंपनियों की आठ गैस एजेंसियां काम कर रही हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में रसोई गैस सिलिंडर बिना किसी रुकावट लोगों के घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं। एलपीजी गैस सिलिंडर की जिले में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक गैस एजेंसी संचालक, नरेंद्र पूनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed