फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nutrition gardens set up in 62 Anganwadi centers

62 आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थापित की पोषण वाटिकाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Nutrition gardens set up in 62 Anganwadi centers
चरखी दादरी। छोटे बच्चों और परिवारों की महिलाओं को स्वस्थ रखने में घर की पोषण वाटिका काफी कारगर साबित हो सकती है। दादरी के 62 आंगनबाड़ी केंद्रों में इस समय पोषण वाटिकाएं स्थापित की जा चुकी हैं, जिनकी सब्जियां खाकर बच्चों की सेहत में सुधार आ रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किचन गार्डन या पोषण वाटिका घर में बनाना पौष्टिक आहार ग्रहण करने की दिशा में एक अच्छी पहल है। इसीलिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपने आंगनबाड़ी केंद्रों की खाली पड़ी भूमि में छोटी-छोटी क्यारियां बनाकर उनमें हरी सब्जियां लगानी शुरू कर दी हैं, जिससे कि अन्य महिलाओं को भी इसकी प्रेरणा मिल सके। इन पोषण वाटिकाओं में घीया, तोरी, पालक, हरा धनिया, मेथी, टमाटर, भिंडी, कद्दू, बैंगन, अनार, अमरूद व पपीता आदि लगाए गए हैं। इन फलों और सब्जियों में किसी प्रकार के रासायनिक कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया जाता। ये घर-आंगन में लगी सब्जियां सेहत के लिए लाभकारी होती हैं। यही कारण है कि दादरी जिला में पहले अति कुपोषित बच्चों की संख्या 84 थी, जो कि अब घटकर सात रह गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान इन वाटिकाओं में गिलोय, तुलसी, बथुआ, नागरमोथा आदि के भी पौधे लगाने शुरू कर दिए हैं। ये वाटिका गर्भवती महिलाओं और बच्चों को साल भर ताजी सब्जियां दे सकती हैं। जिले के गांव चरखी, बलाली, नीमली, सांवड़, सौंफ, शहर के वार्ड 17 आदि में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन बागवानी की हुई है। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मुरमुरे, दूध, बिस्कुट के अलावा ये सब्जियां भी बनाकर खिलाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed