{"_id":"61ca0377046d250a4340e1cd","slug":"nursery-will-open-for-28-sports-included-in-olympics-and-commonwealth-charkhidadri-news-hsr6205470143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक व कॉमनवेल्थ में शामिल 28 खेलों की खुलेंगी नर्सरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक व कॉमनवेल्थ में शामिल 28 खेलों की खुलेंगी नर्सरियां
विज्ञापन
लिदान स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले में ओलंपिक व कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल 28 खेलों की नर्सरियां खोली जाएंगी। इसके लिए खेल विभाग ने आवेदन मांगे हैं। इसके लिए विभाग के पोर्टल पर 20 जनवरी तक आवेदन करना होगा। इन नर्सरियों में एनआईएस कोच या इंटरनेशनल व नेशनल खिलाड़ी प्रशिक्षण देंगे।
खेल विभाग ने राज्य के सभी जिलों में खेल नर्सरियां खोलने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके तहत जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के अलावा खेल एकेडमी में यह नर्सरियां खोली जाएंगी। इसके लिए संस्था को 20 जनवरी तक विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन होगा। आवेदन के बाद विभाग की टीम की ओर से मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। जो भी संस्था निर्धारित शर्तों को पूरा करेगी उसे विभाग की ओर से मान्यता दे दी जाएगी।
------------
इन खेलों की खुलेंगी नर्सरियां
कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, हॉकी, फुटबॉल, दौड़, शॉटपुट, जेवलिन, गोला फेंक, डिस्कस-थ्रो, तैराकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, निशानेबाजी समेत 28 खेलों की नर्सरियां जिले मे खुलनी प्रस्तावित हैं। जिला खेल विभाग के पास इस समय 20 कोच उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
------------
अंतरराष्ट्रीय पटल पर नाम चमका चुके हैं जिले के खिलाड़ी
जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपना नाम चमका चुके हैं। इस समय जिले में करीब दो हजार से ज्यादा खिलाड़ी हैं, जो विभिन्न खेलों में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिले में एथलीट गेम्स के अलावा ताइक्वांडो, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, कुश्ती, फुटबाल, हॉकी, तैराकी, बैडमिंटन, विभिन्न प्रकार की दौड़ आदि गेम्स में खिलाड़ी ज्यादा रुचि लेते हैं।
------------
एनआईएस कोच देंगे प्रशिक्षण
खेल नर्सरियों में एनआईएस कोच प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा इंटरनेशनल व नेशनल खिलाड़ी भी कोच के रूप में नियुक्त किए जाएंगे। विभाग एक साल के लिए नर्सरी की मान्यता देगा, उसके बाद रिन्यू करवाने की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी।
इन नर्सरियों में उन्हीं 28 खेलों को शामिल किया गया है, जो इवेंट कॉमनवेल्थ व ओलंपिक होते हैं। इसके लिए संबंधित संस्था के पास उस खेल से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है।
------------
डाइट भत्ता भी मिलेगा
ायुवर्ग आठ से 14 साल के खिलाड़ी को 15 सौ रुपये प्रति माह डाइट भता मिलेगा। 15 से 19 साल के खिलाड़ी को दो हजार रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। नर्सरी शुरू होने पर कोच सुबह शाम के समय खिलाड़ियों को अभ्यास करवाएंगे।
वर्जन
खेल नर्सरियों को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जो भी संस्था विभाग के शर्तें पूरा करेगी उसे ही मान्यता दी जाएगी। इसके लिए आवेदन मांगें गए हैं, नर्सरियों में 28 प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं। - प्रीतम सिंह, जिला खेल अधिकारी