बौंदकलां। सांजरवास का इतिहास शूरवीरों की कहानियों से भरा है। यह बात गांव सांजरवास स्थित शहीद बघड़ावत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर में शिरकत कर रहे समाजसेवी सूबेदार रणजीत सिंह परमार ने कही। उन्होंने स्वयंसेवकों को सांजरवास गांव का इतिहास व गांव के शहीदों के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
रणजीत परमार ने कहा कि एनएसएस सामाजिक सेवा का भाव हृदय में जगाता है और यह भाव ही देश को आगे बढ़ने का काम करेगा। किशोरावस्था से ही आगे के वर्षों की तैयारियां करनी होगी। प्राचार्या शशि प्रभा ने कहा कि सभी सभी विद्यार्थी लगातार मेहनत करें क्योंकि निरंतर परिश्रम से ही हम लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. भुवनेश गौड़ ने बताया कि पिछले पांच दिनों से स्वयंसेवक लगातार सामाजिक जागरूकता का फैलाव अपने अभियानों के जरिये कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को गांव के प्राचीन शिव मंदिर व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रवक्ता प्रमिला, मोनिका, प्रवक्ता धर्मेंद्र, जगदीप, कौशल्या व रमेश का विशेष सहयोग रहा।