{"_id":"60c7a2778ebc3e6b7230d763","slug":"np-started-repair-on-wheel-campaign-for-small-scale-repair-charkhidadri-news-rtk6130020174","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोेटे स्तर की मरम्मत के लिए नप ने शुरू की रिपेयर ऑन व्हील मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोेटे स्तर की मरम्मत के लिए नप ने शुरू की रिपेयर ऑन व्हील मुहिम
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में नगर परिषद की ओर से एक नए प्रयोग के साथ गलियों व नालियों आदि की मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसके लिए परिषद की ओर एक वाहन व कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इस विशेष मुहिम को रिपेयर ऑन व्हील नाम दिया गया है। अब टीम मरम्मत का सारा सामान एक वाहन में लेकर जाती है और रिपेयरिंग का काम कर रही है।
हाल ही में उपायुक्त ने जिला अधिकारियों की एक बैठक ली थी, जिसमें उन्होंने नगर परिषद सचिव प्रशांत पाराशर को रिपेयर ऑन व्हील की थीम पर शहर में छोटे स्तर की मरम्मत नियमित तौर पर तत्काल करवाने को कहा था। इसी को अमलीजामा पहनाते हुए नगर परिषद ने 12 जून को ही इसकी शुरुआत कर दी है। अब टीम मरम्मत का सारा सामान एक वाहन में लेकर जाती है और मौके पर जाकर रिपेयरिंग का काम कर रही है।
नगर परिषद ने अभी तक 10 से भी ज्यादा स्थानों पर छोटे स्तर की मरम्मत का कार्य कर दिया है, जिनमें चरखी दरवाजा, पंचनद चौक, बिचला बासा और वाल्मीकि बस्ती में नालियों पर जाल लगाए गए हैं। साथ ही पुराना बस स्टैंड पर गली की मरम्मत की जा रही है। परिषद का एक कर्मचारी शहर में विभिन्न स्थानों पर जाकर मरम्मत के लिए स्थान चिह्नित कर रिपोर्ट देता है, जिसके आधार पर वहां कार्य करवाया जाता है। नगर परिषद इसका कार्य को आगे भी जारी रखेगा।
विज्ञापन
डीसी के निर्देश पर शहर में नगर परिषद की ओर से रिपेयर ऑन व्हील नाम से मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत शहर में काम भी शुरू करवा दिया गया है। अब तक शहर में 10 से भी ज्यादा स्थानों पर छोटे स्तर की मरम्मत का कार्य किया गया है।
प्रशांत पाराशर, नप सचिव
------
फोटो 02
रिपेयर ऑन व्हील मुहिम के तहत मरम्मत कार्य करती टीम।