फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now you can get X-rays and tests done in the Civil Hospital till 7 pm

Charkhi Dadri News: अब शाम 7 बजे तक सिविल अस्पताल में करवा सकेंगे एक्स-रे और टेस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now you can get X-rays and tests done in the Civil Hospital till 7 pm
सिविल अस्पताल में एक्स-रे व लैब की डबल शिफ्ट का शुभारंभ करते सीएमओ डॉ. विनोद व साथ में मौजूद च
चरखी दादरी। जिला नागरिक अस्पताल में अब मरीजों को शाम 7 बजे तक एक्स-रे और विभिन्न प्रकार के टेस्ट की सुविधा मिलेगी। इससे पहले दोपहर दो बजे तक ही मरीजों को इन सेवाओं का लाभ मिल पा रहा था। अमर उजाला ने एक नवंबर के संस्करण में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग न हरकत में आते ही एक्स-रे और लैब सेवा के समय में विस्तार की योजना तैयार कर सोमवार से इसे लागू कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नागरिक अस्पताल पर करीब 167 गांवों के छह लाख लोग निर्भर हैं। इसके अलावा शहर में एक मातृ-शिशु अस्पताल भी है, लेकिन वहां एक्स-रे सुविधा नहीं है। इसी प्रकार गोपी, झोझूकलां और बौंदकलां स्थित तीनों सामुदायिक केंद्रों पर भी एक्स-रे सुविधा नहीं है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज भी एक्स-रे के लिए नागरिक अस्पताल ही आते हैं। यहां आर्थो ओपीडी शुरू होने के बाद एक्स-रे करवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिसकी चलते कई बार दोपहर दो बजे तक सभी मरीजों का नंबर नहीं आ पाता था। जिसके कारण उन्हें अगले दिन दोबारा से अस्पताल की भागदौड़ करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

मरीजों से जुड़ी इस समस्या को अमर उजाला ने एक नवंबर के संस्करण में अगर दोपहर दो बजे बाद करवाना है एक्स-रे तो निजी केंद्र ही विकल्प नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक्स-रे के साथ लैब सेवा का समय बढ़ाने की योजना तैयार की और सोमवार को सीएमओ डॉ. विनोद ने इस सेवा का शुभारंभ भी कर दिया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. टीकाराम, डॉ. आशीष मान, डॉ. नरेंद्र व डॉ. संदीप समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अब यूं मिलेगा दो शिफ्ट में सुविधा का लाभ
एक्स-रे और लैब सुविधा की पहली शिफ्ट सुबह आठ से दोपहर दो बजे रहेगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर दो से शाम 7 बजे रहेगा। ऐसे में अब मरीज दो शिफ्ट में करीब 11 घंटे तक दोनों सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्हें एक्स-रे के लिए निजी स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं जाना पड़ेगा।
- प्रतिदिन होते हैं 150 से अधिक एक्स-रे
नागरिक अस्पताल की बात करें तो प्रतिदिन करीब 150 एक्स-रे होते हैं। इनमें से करीब 100 एक्स-रे आर्थो ओपीडी के हाेते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी केस के अलावा वार्डाें में भर्ती मरीजों के भी यहां एक्स-रे किए जाते हैं। वहीं, अगर शाम को कोई सड़क दुर्घटना केस आता है तो उसे एक्स-रे के लिए भिवानी सिविल अस्पताल रेफर किया जाता है। वहीं, तीमारदार भागदौड़ से बचने के लिए मजबूरीवश निजी केंद्र पर मरीज को ले जाते हैं।



------------------------------------------------
सिविल अस्पताल में अब दो शिफ्ट में एक्स-रे और विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए जाएंगे। अब तक ये सुविधा दोपहर दो बजे तक थी। जल्द ही तीनों सीएचसी पर भी एक्स-रे सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
-डॉ. विनोद, सीएमओ, चरखी दादरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article