{"_id":"6a9492b9cffe5e782f054572","slug":"now-there-is-an-opportunity-to-secure-admission-to-the-first-year-of-the-pg-course-through-physical-counseling-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159734-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अब फिजिकल काउंसिलिंग से पीजी प्रथम वर्ष में मिलेगा दाखिले का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अब फिजिकल काउंसिलिंग से पीजी प्रथम वर्ष में मिलेगा दाखिले का मौका
Mon, 31 Aug 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
जनता कॉलेज में दाखिला करती एडमिशन कमेटी।
चरखी दादरी। जिले के कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम वर्ष में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर अब फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में पहुंचकर उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुसार दाखिला ले सकेंगे।
दाखिले की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को निर्धारित लेट फीस का भुगतान भी करना होगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 100 रुपये लेट फीस के साथ 5 सितंबर तक स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले करवाए जा सकते हैं।
इसके बाद 6 सितंबर से 12 सितंबर तक प्रतिदिन 100 रुपये के हिसाब से लेट फीस बढ़ती जाएगी। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द संबंधित महाविद्यालय में पहुंचकर दाखिला प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को मिलेगा अवसर : पीजी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने से रह गए विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम चरण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के बाद भी यदि किसी विषय में सीटें रिक्त रह गई हैं तो उन सीटों को भरने के लिए फिजिकल काउंसिलिंग का विकल्प दिया गया है। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित समय में दाखिला नहीं ले पाए थे।