फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now the administration has come to your house, after a few days the epidemic may knock, must be vaccinated: DC

अब तो प्रशासन आपके घर आया है, कुछ दिनों बाद महामारी दस्तक दे सकती है, अवश्य लगवाएं टीका : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now the administration has come to your house, after a few days the epidemic may knock, must be vaccinated: DC
ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने पहुंचे उपायुक्त प्रदीप गोदारा। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। वैक्सीन अगर नहीं लगवाई तो कभी भी कोरोना महामारी आपके घर में दस्तक दे सकता है। मास्क लगाकर रखना, सामाजिक दूरी का पालन करना और वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जैसी सावधानी ही आपको महामारी से सुरक्षित रख सकती है। गांव कादमा और माईकलां में उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने वीरवार को लोगों को घर-घर जाकर यह बात समझाई और अब तक टीका नहीं लगवाने वाले ग्रामीणों को उन्होंने मौके पर ही वैक्सीन की डोज लगवाई।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आशीष मान सहित अनेक अधिकारी उपायुक्त के साथ रहे। प्रदीप गोदारा ने कहा कि जो लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं, वही अब देश-विदेश में कोरोना, डेल्टा, ओमिक्रॉन आदि वायरस की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना महामारी से बचाव का एक ही उपाय है कि सभी नागरिक दोनों डोज लगवाना सुनिश्चित कर लें। अन्यथा अब तो प्रशासन आपके घर आया है, कुछ दिनों बाद महामारी कभी भी दस्तक दे सकती है। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैलने वाला वायरस है। एक आदमी को इसका संक्रमण हो गया तो वह पूरे गांव को बीमार कर सकता है।
विज्ञापन

नुक्कड़ सभाओं के जरिये की ग्रामीणों से बात
दोनों गांवों में उपायुक्त ने नुक्कड़ सभाओं का जगह-जगह आयोजन कर ग्रामीणों से बातचीत की और उनको वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन ने सभी कार्यालयों में भी यह नियम लागू कर दिया है कि जो व्यक्ति वैक्सीन की दोनों डोज लगवा कर नहीं आएगा, उसको दफ्तर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए बांटे गए हैं गांव
प्रदीप गोदारा ने बताया कि प्रशासन की ओर से अधिकारियों को भी वैक्सीनेशन के लिए गांव बांट दिए गए हैं और उन्हें लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने गांवों के पटवारी, नंबरदार, शिक्षक, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्करों व अन्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जाकर ग्रामीणों के वैक्सीन लगवाने के आदेश दिए।
वैक्सीनेशन में दादरी जिला अग्रणी : सीएमओ
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि दादरी जिला वैक्सीनेशन में अग्रणी रहने वाला जिला है। इसलिए अब जो लोग बचे हैं, वे भी जल्दी वैक्सीन लगवा लें, जिससे कि शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो जाए और बीमारी की आशंका न्यूनतम रहे। उन्होंने बताया कि जिले में तीन लाख 76 हजार लोगों को कोविशील्ड व को-वॉक्सिन लगाने का लक्ष्य था। इसमें से तीन लाख 75 हजार 400 व्यक्तियों को पहली और सवा तीन लाख लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

उपायुक्त ने से समस्याएं भी सुनीं
उपायुक्त ने ग्रामीणों की चकबंदी, बिजली, पानी आदि से संबधित समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तुरंत उनका समाधान करने के आदेश जारी किए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी वैक्सीनेशन कर रहे हेल्थ टीमों की जमकर सराहना की। प्रशासन के इस विशेष अभियान के दौरान डॉ. मनोज, डॉ. मिस्बा व सज्जन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed