फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now students will get the taste of Gulgula and Kadhi-Pakoda made from coarse grains and Ragni in the mid-day meal

Charkhi Dadri News: अब विद्यार्थियों को मिड-डे मील में मिलेगा मोटे अनाज व राज्ञी से बने गुलगुले और कढ़ी-पकौड़ा का स्वाद

Sun, 10 Sep 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now students will get the taste of Gulgula and Kadhi-Pakoda made from coarse grains and Ragni in the mid-day meal
राजकीय स्कूल मेंं दोपहर का भोजन करते हुए छात्र।
चरखी दादरी। पीएम पोषण योजना के तहत राजकीय स्कूलों में मिड-डे-मील के मीनू को रिवाइज कर दिया गया है। अब जिले के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को सप्ताह में दिन के हिसाब से अलग-अलग पोषाहार दिया जाएगा। इसके लिए मौलिक शिक्षा विभाग सहायक निदेशक की ओर से सभी जिला मुख्यालयों को पत्र जारी कर दिया गया है। इस बार भोजन में मोटे अनाज को भी शामिल किया गया है। भोजन की गुणवत्ता एवं पौष्टिकता में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

- यह रहेगा विद्यार्थियों के लिए डाइट चार्ट के हिसाब से मेन्यू
शिक्षा विभाग की ओर से जारी मेन्यू के अनुसार प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों को पहले सप्ताह में सोमवार को चावल, सोया चूरा, काला चना, सब्जियां व वसा मिलेगी। पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 469.02 कैलोरी भोजन मिलेगा। इसमें सबसे ज्यादा कैलोरी चावल के रूप में दी जाएगी। मंगलवार को गेहूं, चना दाल, वसा के अलावा घीया व टमाटर की सब्जी खिलाई जाएगी। छात्र को कुल 447.8 कैलोरी ऊर्जा का भोजन खिलाया जाएगा। बुधवार को चावल, राजमा, प्याज, टमाटर, वसा व जरूरत के अनुसार अन्य साल्ट एवं मसाले शामिल किए जाएंगे। बुधवार को 441.8 कैलोरी डाइट दी जाएगी। वीरवार को चावल के साथ कढ़ी-पकौड़ा, चावल, बेसन, सोयाबीन चूरा व वसा के अलावा सब्जी भी भोजन में शामिल होगी। शुक्रवार को गेहूं, काला चना, मीठे पौष्टिक आहार व काला चना का हलवा खिलाया जाएगा। इस दिन कैलोरी की कुल मात्रा 496.3 रहेगी। शनिवार को दही के साथ पराठा खिलाया जाएगा। इस दिन भोजन में गेहूं, राज्ञी, सब्जी व दही शामिल होगी। कुल कैलोरी की मात्रा 480 रहेगी।
विज्ञापन

- दूसरे सप्ताह यह दिया जाएगा पौष्टिक आहार
इसी प्रकार प्राइमरी कक्षाओं के लिए दूसरे सप्ताह का मेन्यू थोड़ा अलग रहेगा। दूसरे सप्ताह में सोमवार को पौष्टिक खिचड़ी खिलाई जाएगी। यह खिचड़ी चावल, सोयाबीन व चना दाल की बनी होगी जिसमें कैलोरी 467.04 रहेगी। मंगलवार को शक्कर, गुड़ या चीनी से बना मीठा दलिया व दूध पाउडर भी दिया जाएगा व वसा की भी पर्याप्त मात्रा रहेगी। बुधवार को सोयाबीन की पूड़ी व सब्जी खिलाई जाएगी साथ में सफेद चना व टमाटर का मिश्रण भी होगा। इस दिन कुल कैलोरी 431.1 रहेगी। वीरवार को मोटा अनाज में शामिल राज्ञी की खिचड़ी खिलाई जाएगी। इस दिन भोजन में चना दाल, राज्ञी व चावल भी खिलाया जाएगा। भोजन में कैलोरी की मात्रा 458.15 रहेगी। शुक्रवार को बेसन, सूजी, प्याज व टमाटर का पूड़ा खिलाया जाएगा। कैलोरी की मात्रा 427.02 रहेगी। दूसरे शनिवार को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीसरे सप्ताह घी की मात्रा भी होगी शामिल
तीसरे सप्ताह में सोमवार को चावल, चना व उड़द दाल खिलाया जाएगा साथ ही घी की मात्रा भी शामिल की जाएगी। कैलोरी की मात्रा 480.2 रहेगी। मंगलवार को मूंग व मशहूर की दाल के साथ रोटी खिलाई जाएगी। इस दिन प्रति छात्र 437.75 कैलोरी भोजन खिलाया जाएगा। बुधवार को मेसी व गेहूं की रोटी व सब्जी के अलावा वसा की मात्रा शामिल की जाएगी। भोजन में कुल कैलोरी की मात्रा 392.2 रहेगी। वीरवार को चावल व मूंगफली का मीठा मिश्रण खिलाया जाएगा। कैलोरी की मात्रा 542.3 रहेगी। शुक्रवार को पौष्टिक नमकीन दलिया खिलाया जाएगा जिसमें गेहूं आटा, सोयाबीन चूरा, घी आदि मिलाया जाएगा। कैलोरी की मात्रा 429.02 रहेगी। शनिवार को राज्ञी व गेहूं से बने गुलगुले खिलाए जाएंगे। इसमें राज्ञी व गेहूं का आटा, गुड़ या शक्कर का मिश्रण होगा। कुल कैलोरी 471.25 रहेगी। चौथे सप्ताह में वही डाइट खिलाई जाएगी जो पहले सप्ताह में दी गई थी।
- माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग रहेगी डाइट
माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को माह के प्रथम सप्ताह सोमवार को चावल, सोया चूरा, सब्जी व काला चना का पुलाव के साथ 721.8 कैलोरी की मात्रा रहेगी। मंगलवार को घीया टमाटर, प्याज की सब्जी व चना दाल के साथ गेहूं की रोटी सहित कैलोरी की मात्रा 702.06 रहेगी। बुधवार को राजमा व चावल के साथ 732 कैलोरी का भोजन दिया जाएगा। वीरवार को चावल, बेसन, सोयाबीन, प्याज के पकोड़े खिलाए जाएंगे इसमें कैलोरी की मात्रा 735.6 रहेगी। शुक्रवार को काला चना, गेहूं व शक्कर के मिश्रण से बना हलवा खिलाया जाएगा। शनिवार को गेहूं, राज्ञी, सब्जियों, घी व प्याज से बना पौष्टिक पराठा युक्त 689 कैलोरी रहेगी। दूसरे सप्ताह सोमवार को पौष्टिक खिचड़ी खिलाई जाएगी इसमें चना दाल, सोया चूरा, घी व चावल युक्त 739.8 कैलोरी की मात्रा दी जाएगी। मंगलवार को गेहूं का मीठा दलिया व दूध पाउडर के साथ 673.45 कैलोरी युक्त डाइट दी जाएगी। बुधवार को सायोबीन की पूड़ी व सब्जी, सफेद चना भी इसमें शामिल किया जाएगा। वीरवार को चावल, राज्ञी व चना दाल की खिचड़ी घी डालकर दी जाएगी। शुक्रवार को बेसन का पूड़ा खिलाया जाएगा। तीसरे सप्ताह सोमवार को चावल व दाल खिलाई जाएगी। मंगलवार को मूंग, मसहूर की दाल व रोटी खिलाई जाएगी। बुधवार को मेसी रोटी व सब्जी वीरवार को मीठे चावल खिलाए जाएंगे। शुक्रवार को पौष्टिक नमकीन दलिया खिलाया जाएगा। शनिवार को राज्ञी व गेहूं के आटा से बने गुलगुले खिलाए जाएंगे।

नया मेन्यू मिलते ही विद्यार्थियों को खिलाना शुरू कर दिया है। भोजन में इस बार पौष्टिकता एवं गुणवत्ता पर ज्यादा बल दिया गया है। यह मेन्यू विद्यार्थियों को कुपोषण से बचाने में सहायक होगा। शिक्षा विभाग व सरकार छात्रों की प्रगति के लिए हर पहलू पर विशेष ध्यान दे रही है।
- बीईओ राजबाला फौगाट, शिक्षा विभाग चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed