फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now IIT Roorkee will prepare the drawing of the restoration of Loharu Canal

लोहारु कैनाल के जीर्णोद्धार की ड्राइंग अब आईआईटी रुड़की करेगी तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now IIT Roorkee will prepare the drawing of the restoration of Loharu Canal
जिला की मेन लोहारु कैनाल। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिले की मुख्य लोहारू कैनाल के 40 करोड़ के नवीनीकरण के प्रोजेक्ट की ड्राइंग व डिजाइन अब आईआईटी रुड़की स्थित इंजीनियरिंग ब्रांच तैयार करेगी। सिंचाई विभाग की ओर से भेजी गई ड्राइंग पर मुख्यालय ने ऑब्जेक्शन लगाने के साथ प्राइवेट एजेंसी से डिजाइन तैयार करवाने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग की योजना है कि घिकाड़ा पंप हाउस से 22 किलोमीटर लंबाई में इस कैनाल को सीसीई की बनाया जाए। इससे लेवल भी ठीक होगा और पानी अंतिम छोर तक पहुंच सकेगा। वहीं,जीर्णोद्धार कार्य से करीब 120 क्यूसेक क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोहारु कैनाल का निर्माण हरियाणा राज्य गठन के बाद 1975 के दशक में हुआ था। यह नहर जेएलएएन से लिंक है। जेएलएन से बाकरा हैड लिंक है। बाकरा हैड से इस नहर में पानी छोड़ा जाता है। इस समय नहर में रेत का जमाव ज्यादा मात्रा में है, जिससे पानी का प्रवाह भी बाधित हो जाता है और अंतिम छोर तक पहुंचने में ज्यादा दिन लग जाते हैं। अब सिंचाई विभाग की ओर से इस नहर के किनारे व अंदर के लेवल को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

जुलाई 2021 में भेजा था प्रपोजल
सिंचाई विभाग ने इसका प्रारूप तैयार कर गत जुलाई माह में हेड ऑफिस भेजा था लेकिन अब हेड ऑफिस से इसकी ड्राइंग पर ऑब्जेक्शन लगा दिया गया है। हेड ऑफिस ने विभाग को किसी प्राइवेट एजेंसी से नहर की डिजाइन तैयार करने को कहा है। निर्देश पर विभाग ने आईआईटी रुड़की से इसका डिजाइन तैयार करने की प्लानिंग तैयार की है। इसके बाद इसे दोबारा मंजूरी के लिए हेड ऑफिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर का सीसीई से नवीनीकरण किया जाना है। रुड़की आईआईटी से ड्राइंग तैयार करवाई जाएगी। उसके बाद दोबारा फाइल हैड ऑफिस भेजी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से नहर में पानी की क्षमता भी बढ़ जाएगी नहरों की पानी की क्षमता बढ़ाने व बर्बादी रोकने के लिए विभाग पूरी कोशिश कर रहा है। - सतेंद्र, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed