फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   now dengu case reached upto 6

Charkhi Dadri News: 6 हुई डेंगू केस संख्या, 7 दिन में 90 जगह मिले लारवा

Fri, 08 Aug 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 08 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
now dengu case reached upto 6
लारवा मिलने पर मकान मालिक को नोटिस थमाती वरिष्ठ चिकित्सा अ​धिकारी डॉ. सुमन तंवर। संवाद - फोटो : 1
फोटो 44
विज्ञापन

लारवा मिलने पर मकान मालिक को नोटिस थमाती टीम। संवाद
- एक सप्ताह में 16,294 घरों में जाकर की जांच, लारवा मिलने पर 10 मालिकों को दिए नोटिस
- फतेहगढ़, पैंतावासखुर्द, मिसरी व डोहका हरिया गांव समेत शहर के रविदास नगर व दयानंद कॉलोनी में मिले डेंगू पॉजिटिव केस

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में नियमित अंतराल पर डेंगू पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। इस सीजन में अब तक 6 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके मद्देनजर जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। डेंगू एवं मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ. सुमन तंवर ने हाल ही में स्टाफ की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. सुमन तंवर ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की 498 टीमें लगातार घर-घर पहुंचकर संदिग्ध लोगों के खून की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक शहर में 2 और गांवों में 4 डेंगू पॉजिटिव केस मिले हैं। विभागीय कर्मचारी लगातार गांवों और शहरों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

7 अगस्त तक के आंकड़े देखें तो डेंगू जांच के लिए 312 सैंपल लिए गए, जिनमें से 6 पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा, पिछले एक सप्ताह के अंदर विभागीय टीमों ने 16,294 घरों की विजिट कर लारवा जांचा। 90 मकानों के बर्तनों में लारवा पाया गया और इन्हें खाली कराने के साथ 10 मालिकों को नोटिस भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस सीजन में विभाग अब तक 160 मकान मालिकों को नोटिस दे चुका है। अब तक फतेहगढ़, पैंतावासखुर्द, मिसरी व डोहका हरिया गांव समेत शहर के रविदास नगर व दयानंद कॉलोनी में डेंगू पॉजिटिव केस मिले हैं।

- जायजा लेने इन क्षेत्रों में पहुंची टीम

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वाल्मीकि नगर, वार्ड-8, रंगीला हनुमान मंदिर, घिकाड़ा रोड, टैगोर स्कूल वाली गली आदि जगहों का वीरवार को निरीक्षण किया। साथ ही डेंगू नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स के कार्य का अवलोकन भी किया। डॉ. सुमन ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए 15 अक्तूबर तक पूरी सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है।
- इन बातों का रखें ख्याल
जिला स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश सांगवान ने बताया कि मच्छरजनित बीमारियों से बचने के लिए लोगों को सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस के रूप में मनाना चाहिए। घरों के अंदर लंबे समय तक साफ पानी को न ठहरने दें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होते ही तत्काल चिकित्सक के पास जाकर परामर्श लें।


वर्सन
डेंगू के मद्देनजर विभाग सतर्क है। हाल ही में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। लारवा मिलने पर मकान मालिक को विभाग की ओर से नोटिस दिए जा रहे हैं।
-डॉ. सुमन, नोडल अधिकारी, डेंगू एवं मलेरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed