फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now apply online for CM Relief Fund

सीएम रिलीफ फंड के लिए अब ऑनलाइन होगा आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now apply online for CM Relief Fund
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए अब आम नागरिक सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर व ओएसडी सुधांश गौतम के साथ आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बताया कि इसके लिए जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है। नई योजना के अनुसार जरूरतमंद रोगी को आर्थिक सहायता के लिए किए गए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद ही उसको सांसद, विधायक, नगर परिषद के चेयरमैन, जिला परिषद व पंचायत समिति के चेयरमैन अनुमोदन कर सकते हैं। किसी जनप्रतिनिधि ने आवेदन पर कार्रवाई नहीं की तो पांच दिन में आवेदन उपायुक्त के पास स्वत: आ जाएगा। उपायुक्त इस अनुरोध पर तहसीलदार व सीएमओ से रिपोर्ट लेंगे। उसके बाद इसे आगे कार्यवाही के लिए चंडीगढ़ भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बताया कि जनप्रतिनिधि से अनुमोदन होने के बाद भी वे सीएमओ व तहसीलदार से रिपोर्ट लेकर शीघ्रता से चंडीगढ़ भिजवाएंगे। इसमें सहायता राशि का भुगतान तत्परता से किया जाएगा। जिससे कि मरीज को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष का लाभ लेने के लिए गंभीर तरह की 25 बीमारियों को सम्मिलित किया गया है। आयुष्मान योजना में भी खर्च अधिक होने पर कार्डधारक सीएम रिलीफ फंड के लिए आवेदन कर सकता है। मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत लाभार्थियों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सहायता राशि दी जाएगी, जो अधिकतम एक लाख रुपये या कुल खर्च का 25 प्रतिशत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed