फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now all emergency services will be available on dialing a single number

अब एक ही नंबर डायल करने पर मिलेंगी सभी आपात सेवाए

Mon, 12 Jul 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Now all emergency services will be available on dialing a single number
चरखी दादरी। डायल 112 इमरजेंसी रिस्पांस एंड सपोर्ट सिस्टम आज से शुरू होगा। अब अगर किसी को पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की तत्काल सहायता की जरूरत है तो वह सीधे 112 नंबर पर कॉल कर सकता है। पंचकूला से मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस महत्वाकांशी योजना डायल 112 की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत पंचकूला में ही राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है। गृह मंत्री अनिल विज ने अपनी निगरानी में इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाया है। गृह सचिव राजीव अरोड़ा व डीजीपी मनोज यादव सहित पुलिस के आला अधिकारियों की कई महीनों तक लगातार मेहनत के चलते इस योजना को साकार किया जा सका है।
विज्ञापन

डायल 112 की खासियत है कि यहां फोन करने पर आपात स्थिति में पुलिस के केवल 15 मिनट में ही मौक पर पहुंचने की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह समय 30 मिनट तक हो सकता है। योजना के अनुसार प्रदेश के प्रत्येक थाना में डायल 112 के लिए दो-दो इनोवा गाड़ियां तैनात की गई हैं और पंचकूला में बनाए गए स्टेट कंट्रोल रूम में हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और हरियाणवीं, चार भाषाओं में काम करने की व्यवस्था होगी ताकि प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक नागरिक तक सेवाओं की पहुंच हो।
विज्ञापन

वर्जन:
दादरी जिला के पांच थानों के लिए 10 इनोवा गाड़ियां मिली हैं। इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सुविधा के लिए मुख्यालय के माध्यम से जिला में 20 इनोवा गाड़ियां सेवाएं दे चुकी हैं। पुलिस विभाग के लिए यह प्रोजेक्ट एक क्रांतिकारी कदम है और इसके माध्यम से लोगों को आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त होगी। जिला में इस प्रोजेक्ट के बेहतर क्रियांवन के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे जरूरतमंद लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी और अपराध में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed