फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nominations of 28 candidates canceled due to flaws in the form, now 4296 left in the election riot

फार्म में खामियां मिलने पर 28 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द, चुनावी दंगल में अब बचे 4296

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nominations of 28 candidates canceled due to flaws in the form, now 4296 left in the election riot
दादरी पंचायत विभाग कार्यालय में नामांकन फार्मों की जांच के दौरान मौजूद एसडीएम नवीन सिंह व कर्मच - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पंचायती राज संस्थाओं के लिए होने वाले चुनाव से संबंधित नामांकन फार्मों की जांच का कार्य जिला प्रशासन ने पूरा कर लिया है। विभिन्न पदों के लिए आए नामांकन फार्मों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान खामियां मिलने पर 28 नामांकन फार्म रद्द किए गए। ऐसे में अब जिला परिषद, ब्लॉक समिति, पंच और सरपंच पद के 4296 उम्मीदवार ही चुनावी दंगल में बचे हैं। ब्लॉक वाइज अगर बात करें तो बाढड़ा में 7, दादरी में 4, झोझू में 8 और बौंदकलां में 8 नामांकन रद्द हुए हैं। इनमें सरपंच के 3, पंच के 23 और ब्लॉक समिति के दो नामांकन शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार विभिन्न स्थानों पर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के नामांकनों की जांच का कार्य किया गया। उपायुक्त प्रीति ने स्वयं अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया के साथ जिला परिषद से संबंधित नामांकनों की जांच करवाई, जिसमें सभी 110 नामांकन सही मिले। इसी प्रकार जिले के चारों ब्लॉक मुख्यालयों पर भी नामांकनों की जांच का कार्य किया गया। यह कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की देखरेख में हुआ। बाढड़ा ब्लॉक के लिए एसडीएम एवं बाढड़ा के आरओ डॉ. विरेंद्र की अध्यक्षता में नामांकनों की जांच की गई। यहां पंचायत समिति के लिए किए गए सभी 98 नामांकन सही मिले। इसी प्रकार सरपंच के लिए किए गए सभी 371 नामांकनों में भी कोई कमी नहीं पाई गई। बाढड़ा ब्लॉक से पंच पद के लिए कुल 680 नामांकन भरे गए थे, जिनमें से जांच के दौरान 7 नामांकन में कमियां पाई गई और इन्हें रद्द किया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार दादरी ब्लॉक से संबंधित नामांकनों की जांच का काम एसडीएम एवं चरखी दादरी के आरओ नवीन कुमार की देखरेख में किया गया। दादरी पंचायति समिति के लिए कुल 127 नामांकन प्राप्त हुए थे, जोकि सभी सही मिले हैं। सरपंच पद के लिए किए गए सभी 359 नामांकन भी सही मिले हैं। पंच पद के लिए किए गए कुल 732 नामांकनों में से 5 में खामियां पाई गई। जिस पर इन पांचों को नामांकनों को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- झोझूकलां में पंच के 7 नामांकन रद्द
नगराधीश एवं झोझूकलां के आरओ नरेंद्र कुमार ने झोझू ब्लॉक से संबंधित नामांकनों की जांच का कार्य करवाया। यहां पंचायत समिति के लिए किए गए सभी 109 नामांकन सही मिले हैं। सरपंच पद के लिए भरे गए कुल 339 नामांकनों में से एक नामांकन रद्द किया गया है। पंच पद के लिए प्राप्त हुए कुल 734 नामांकनों में से सात नामांकनों को रद्द किया गया है।
- बौंद में पंचायत समिति के 2 और पंचों के 4 नामांकन हुए रद्द
बौंद में कृषि विभाग के उपनिदेशक एवं आरओ डॉ. बलवंत सहारण ने नामांकनों की जांच का कार्य संपन्न करवाया। बौंद में पंचायत समिति के लिए प्राप्त कुल 90 नामांकनों में से दो को रद्द किया गया है। सरपंच के लिए किए गए कुल 199 नामांकनों में से दो और पंच पद के लिए प्राप्त कुल 375 नामांकनों में से चार नामांकनों को रद्द किया गया है।

- आज वापस ले सकते हैं उम्मीदवार नामांकन
विभिन्न पदों के लिए अब 4296 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इनके पास नामांकन फार्म वापस लेने का सोमवार अंतिम दिन है। नामांकन फार्म वापस लेने के बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों को जिला प्रशासन चुनाव चिह्न आवंटित करेगा। नामांकन वापस लेने के लिए उम्मीदवारों के पास सोमवार शाम तीन बजे तक का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed