{"_id":"662ed509b6d57bb156019744","slug":"nominations-can-be-made-till-6th-may-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116952-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 6 मई तक कर सकेंगे नामांकन, 7 को होगी नामांकन की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 6 मई तक कर सकेंगे नामांकन, 7 को होगी नामांकन की जांच
Mon, 29 Apr 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त मनदीप कौर।
चरखी दादरी। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी की जाएगी। छह मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। सात मई को नामांकनों की जांच होगी। नौ मई तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 25 मई को मतदान होने के बाद चार जून को मतगणना होगी। जिले में लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू है, जिसका पालन करना सभी लोगों के लिए जरूरी है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान एमसीसी का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में अधिकतम मतदान हो। विशेषकर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप टीम लगातार इस कार्य में लगी है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर नोटा का बटन भी होगा। अगर कोई मतदाता किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं करता है तो वह इस बटन का प्रयोग कर सकता है। इससे मतदाता का वोट नोटा की श्रेणी में गिना जाएगा लेकिन वह वोट किसी भी उम्मीदवार को नहीं मिलेगा। जिस मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में होगा केवल वही वोट डाल सकेगा। अगर किसी के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह दूसरे अन्य वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर वोट डाल सकेगा। लेकिन वोटर लिस्ट में नाम होना जरूरी है।
विज्ञापन
आईटी से हर मतदान केंद्र की होगी वेब कास्टिंग
उपायुक्त ने कहा कि इस बार चुनाव में आईटी का अधिकतम प्रयोग किया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग होगी। इससे पूरी मतदान प्रक्रिया पर प्रशासन की हर समय नजर रहेगी। ईसीआई अभी प्रत्येक मतदान केंद्र पर नजर रखेगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के दादरी विधानसभा क्षेत्र में वोटर इन क्यू एप भी संचालित रहेगा, जिसके जरिए कोई भी मतदाता अपने पोलिंग स्टेशन पर लगी मतदाताओं की लाइन के बारे में जानकारी ले सकेगा और अपनी सुविधा अनुसार मतदान के लिए जा सकेगा।
पेड न्यूज पर भी रहेगी प्रशासन की पैनी नजर
उपायुक्त ने कहा कि पेड न्यूज पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। ऐसे समाचार लोकतंत्र के लिए घातक हैं। ईसीआई ने पेड न्यूज के मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया है। मीडिया को समाचार के रूप में कोई भी विज्ञापन नहीं छापना चाहिए और न ही किसी उम्मीदवार की अनावश्यक प्रशंसा या बुराई करनी चाहिए।