फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   no specialist in civil hospital

Charkhi Dadri News: सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ नहीं, चर्म रोगी परेशान

Wed, 28 Aug 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 28 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
no specialist in civil hospital
 सिविल अस्पताल में बंद पड़ा चर्म रोग विशेषज्ञ का कक्ष। 
चरखी दादरी। बारिश के मौसम में चर्म रोग के मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। इधर, सिविल अस्पताल में पिछले डेढ़ माह से विशेषज्ञ नहीं हैं। इस कारण अस्पताल से मरीजों को उपचार के लिए रोहतक और भिवानी अस्पताल रेफर करना पड़ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ का पद खाली होने से चर्म रोगियों समेत तीमारदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में चर्म रोग का उपचार करवाने के लिए प्रतिदिन करीब 80 मरीज सिविल अस्पताल पहुंचते हैं। ओपीडी पर्ची बनवाने के बाद उन्हें विशेषज्ञ की नियुक्ति न होने के चलते यहां से रेफर किया जाता है। वहीं, जिनमें बीमारी की शुरुआत मिलती है उन्हें मेडिकल ऑफिसर ही दवाएं दे रहे हैं। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को रेफर करना ही विकल्प है। भिवानी और रोहतक की भागदौड़ में समय की बर्बादी के साथ मरीजों पर आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, मानसून सीजन के दौरान मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। इसके चलते लोग चर्म रोग का शिकार बन रहे हैं। सामान्य दिनों में चर्म रोग ओपीडी 50 से 55 तक सीमित रहती थी जो अब बढ़कर 80 पहुंच चुकी है। इन मरीजों का उपचार करने के लिए सिविल अस्पताल में एक भी चर्म रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं है। इसके चलते मरीजों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों ने विभाग और प्रशासन से चर्म रोग विशेषज्ञ की कमी दूर करने की मांग की है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं।

- निजी अस्पतालों में महंगा है उपचार
सरकारी अस्पताल में जहां मरीज को उपचार के अलावा दवा भी निशुल्क दी जाती है तो वहीं निजी अस्पतालों में चर्म रोग का उपचार भी महंगा है। आर्थिक रूप से कमजोर लोग निजी अस्पताल में आने वाला खर्च वहन नहीं कर सकते।

- ये हैं चर्म रोग के प्रकार
रुखी त्वचा, सूखी त्वचा, तिल, मुंहासे, मस्से, दाद, खाज, खुजली, फोड़ा, सफेद दाद व त्वचा छिलना और घाव होना आदि विभिन्न चर्म रोग हैं।

-चर्म रोग से बचाव के लिए ये करें उपाय
-त्वचा को साफ रखें।
-घाव को खुला न छोड़ें।
-त्वचा संबंधी समस्या को हलके में न लें।
-त्वचा शुष्क होने पर तेल की मालिश करें।
-दूषित पानी से गुजरने पर घर आते ही हाथ-पांव धोएं।


चर्म रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को लिखित में सूचना भेजी गई है। वहीं, सामान्य चर्म रोगी मरीज का उपचार यहां उपलब्ध एमबीबीएस भी कर सकता है। आचार संहिता हटने के बाद विशेषज्ञ की तैनाती हो जाएगी। -डॉ. वेदपाल, एसएमओ, सिविल अस्पताल, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed