फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   No parking sign board installed

पुलिस ने नो पार्किंग साइन बोर्ड लगाए

Sat, 21 Nov 2020 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
No parking sign board installed
यातायात के नियमों के प्रति जागरूक अभियान चलाते हुए । - फोटो : CharkhiDadri
पुलिस ने यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। एसपी विनोद कुमार के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस ने रोड सेफ्टी क्लब फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के सहयोग से शहर में लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लोगों को नो पार्किंग क्षेत्र में अपने वाहन खड़े नहीं करने के लिए जागरूक किया। नो पार्किंग के साइन बोर्ड भी शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए। ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक दलवीर सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा करने से शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके लिए लोगों को अपने वाहन पार्किंग क्षेत्र में ही खड़े करने चाहिए। रोड सेफ्टी क्लब के प्रदेश संयोजक प्रवीण गर्ग ने बताया कि अगर लोग वाहनों को पार्किंग क्षेत्र में ही खड़ा करेंगे तो ना तो खुद को परेशानी होगी और ना ही आमजन को परेशानी उठानी पड़ेगी। आमजन की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग क्षेत्र में ही खड़े करने चाहिए इससेे समय और धन दोनों की बचत होगी। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रधान जयभगवान मस्ताना ने दुकानदारों को भी इस मुहिम में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान रोड सेफ्टी क्लब की जिला संयोजिका प्रियंका, रोड सेफ्टी क्लब बाढड़ा अध्यक्ष अमित जाखड़, सोनिया जांगड़ा, मोनिका, शबनम सोनी, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव मुकेश बंसल, डॉक्टर बीएन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed