{"_id":"5ff757f38ebc3e31e0791a5a","slug":"no-drinking-water-supply-for-one-week-women-shouted-charkhidadri-news-rtk5898545167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, महिलाओं ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, महिलाओं ने की नारेबाजी
विज्ञापन
वार्ड-21 में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से पेयजल संकट गहराया हुआ है। वार्ड की महिलाओं ने वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। महिलाओं और वार्डवासियों ने बताया कि 600 घरों में रहने वाले करीब ढाई हजार लोग पेयजल संकट से त्रस्त हैं। एक सप्ताह में वे पांच बार विभागीय अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
वार्ड 21 के लोगों ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से वार्ड में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही। इस कारण उन्हें 450 से 500 रुपये खर्च कर टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। इसके अलावा कई लोगों द्वारा कैंपर भी रखवाए जा रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि दैनिक कार्यो के लिए उन्हें वार्ड में काफी दूर से पानी भरकर लाना पड़ता है। लोगों ने कहा कि सर्दी में ही पानी की कमी है, तो गर्मियो में तो पेयजल संकट और भी ज्यादा रहेगा। वार्ड निवासी साहबकौर, कमला, सोनिया, रोशनी, कृष्णा, धर्मेंद्र, सतीश, राजेश, नरेंद्र और मुकेश ने बताया कि वार्ड में पेयजल किल्लत की समस्या के समाधान के लिए वे कई बार अधिकारियों को भी मिल चुके है लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि उन्हें रेलवे लाइन पार कर हैंडपंप से सिर पर पानी लाना पड़ रहा है।
लोग बोले: सर्दियों में भी गहराया पेयजल संकट, पानी खरीदकर बुझा रहे प्यास
- पेयजल आपूर्ति न होनें के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पीने का पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं और इसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन
कमलेश, वार्डवासी
- एक सप्ताह से हमारे घरों तक पेयजल सप्लाई नहीं आई है। पेयजल लाइन डालकर कनेक्शन तो विभाग ने दे दिए, लेकिन पानी अब घरों में पानी नहीं आ रहा है। आधा किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है।
अनीता, वार्डवासी
- 450 रुपये में पानी के टैंकर खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। अनियमित पेयजल आपूर्ति होने से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विभाग को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए।
बाला देवी, वार्डवासी
- वार्ड में पानी की किल्लत बनी हुई है। महिलाओं को रेलवे लाइन पार कर आधा किलोमीटर से पानी सिर पर लाना पड़ता है । लाइन पार करते समय कभी भी हादसा हो सकता है लेकिन विभाग ध्यान नही दे रहा है ।
सुदेश, वार्डवासी
मेरे वार्ड में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है जिसके कारण लोग परेशानियां झेल रहे हैं। इसकी शिकायत में एक्सईएन से कर चुका हूं लेकिन समाधान नहीं हुआ है।
रोहित, पार्षद, वार्ड 21
बोरिंग ट्यूबवेलों से शहर में पेयजल सप्लाई की जा रही है। नहरों में पानी समय पर नहीं आने के कारण व बिजली के कटो से आपूर्ति थोड़ी बधित हुई है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा ।
शशिकांत, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग