फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nitesh is the best athlete among boys and Preeti among girls

Charkhi Dadri News: लड़कों में नितेश और लड़कियों में प्रीति को मिला सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

Thu, 01 Feb 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 01 Feb 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Nitesh is the best athlete among boys and Preeti among girls
राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में नितेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब देते शिक्षक।
चरखी दादरी। बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय 12वीं वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का बुधवार को समापन किया गया। अंतिम दिन विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने हुनर दिखाया। दो दिवसीय प्रदर्शन के आधार पर लड़कों के वर्ग में नितेश कुमार को और लड़कियों के वर्ग में प्रीति को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। महाविद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से विजेताओं को पुरस्कृत कर खेल स्पर्धा का समापन किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर झज्जर नगर पालिका आयुक्त जगनिवास ने शिरकत कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन को बोझ न माने बल्कि हंसते-खेलते और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। स्वस्थ भारत के निर्माण में स्वस्थ विद्यार्थियों की अतुलनीय भूमिका है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह आर्य ने कहा कि हरियाणा अदम्य खेलकूद भावना एवं खिलाड़ियों के अभूतपूर्व प्रदर्शन से दुनियाभर में जाना जाने लगा है, जो हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता रानी ने कहा कि खेलकूद में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और एक खिलाड़ी की सच्ची भावना को मैदान में दर्शाया। खेल प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को आयोजित लड़कों की 100 मीटर दौड़ में नितेश कुमार प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय और मनीष तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, साक्षी द्वितीय और मीनू तृतीय स्थान पर रही। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, प्रीति द्वितीय और शिल्पा तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की 800 मीटर दौड़ में नितेश कुमार प्रथम, रोहित द्वितीय व योगेंद्र तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed