फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nisha got first place in mehndi competition

Charkhi Dadri News: मेहंदी प्रतियोगिता में निशा ने पाया प्रथम स्थान

Sun, 20 Aug 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 20 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Nisha got first place in mehndi competition
मेहंदी लगाकर दिखाती आरईडी स्कूल की छात्राएं। 
चरखी दादरी। गांव चरखी स्थित आरईडी विद्यालय में तीज महोत्सव पर कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक कक्षाओं के लिए एकल नृत्य व नो फायर कुकिंग, वरिष्ठ वर्ग में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य सिकंदर पूनिया ने बताया कि नर्सरी से दूसरी कक्षा में आंशी, तनु, तन्वी, खुबी, दिविशा, युवानी, भूमि, जानवी व कीर्तिका ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं प्रिंस, कींचित, वीनू, रियांशी, अभिनव, अनुष, प्रीतिका, कनिका, अयान, जानवी, कूहू, भव्या व उत्कर्ष दूसरे स्थान पर रहे। अरनव, मेघना, शौर्य, इनाया, मानवी, अदिती, कनिका, शिवांश, काव्या, माही और वंश ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। नो फायर कुकिंग में विद्यार्थियों ने बिना आग के प्रयोग किए नारियल के लड्डू, बर्गर, सैंडविच, सलाद, अंकुरित अनाज से बनी सलाद आदि व्यंजन बनाए। आर्यभट्ट सदन से अवंतिका और मयंक प्रथम, कनिका, वंशिका व दिव्या द्वितीय तथा दिया व दक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चरक सदन से ओहीत व अंशिका प्रथम, दिपांशी द्वितीय तथा आरोही व रितिका तृतीय स्थान पर रहे। कौटिल्य सदन से ओवी प्रथम, वंशिका द्वितीय तथा दक्ष तृतीय स्थान पर रहे। पाणिनि सदन से योगांशा प्रथम, कीर्ति द्वितीय तथा परी तृतीय स्थान पर रहे। मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम स्थान, अंशिका ने द्वितीय तथा कोमल व राधिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।इस दौरान राकेश कुमार, मुकेश कुमार, सोनिया पहल, नीलम जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed