फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   nipun training start

Charkhi Dadri News: निपुण मिशन प्रशिक्षण शुरू, शिक्षक जानेंगे विद्यार्थियों से व्यवहार व पढ़ाने के नए तरीके

Wed, 12 Mar 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 12 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
nipun training start
फोटो- 09
विज्ञापन

शहर स्थित डीईईओ कार्यालय व निपुण मिशन केंद्र। संवाद

- हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का करवाया जा रहा ऑनलाइन प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश के सभी प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को दीक्षा एप पर ऑनलाइन कोर्स कराया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों ने कोर्स की तैयारी शुरू कर दी है। उन्हें 5 अप्रैल तक कोर्स पूरा करना होगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी जिलों में इसकी सूचना जारी की गई है।

दादरी जिले में 209 प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें करीब 627 शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी प्राथमिक शिक्षकों को इसकी जानकारी दी गई और कोर्स की अवधि 4 मार्च से 5 अप्रैल तक तय की गई। इस अवधि में शिक्षक किसी भी समय विभाग की ओर से भेजे गए लिंक पर जाकर कोर्स कर सकते हैं।
विज्ञापन

एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह ने बताया कि कोर्स का मुख्य उद्देश्य निपुण मिशन शिक्षा स्तर को मजबूत करना है। इसके तहत शिक्षकों को दीक्षा एप पर दो कोर्स करने होंगे, जिनमें पहला कोर्स अंदाजा लगाना : एक महत्वपूर्ण कौशल और दूसरा पढ़ने-लिखने का शुरुआती व्यवहार। इनमें शिक्षकों को विभाग की नई नीतियों की जानकारी दी जाएगी। बताया जाएगा कि किस प्रकार प्राथमिक कक्षाओं में विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है। इसमें विद्यार्थियों को संख्या ज्ञान कराने और अंक पहचानने व अन्य चीजें पढ़ाने के लिए कुछ टिप्स दिए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों से किस प्रकार व्यवहार रखा जाए और गलती व उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्या व्यवहार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शिक्षकों से प्रशिक्षण की जानकारी
कोर्स के बारे में प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों से बातचीत की गई और उनसे कोर्स के बारे में जानकारी ली गई। गांव नीमली स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रभारी सुदेश कुमारी ने बताया कि विभाग की ओर से बालवाटिका के विद्यार्थियों के लिए खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करने के लिए कोर्स आयोजित हुआ है। इसमें किसी एक विषय को कई तरीकों से करके बताया जाता है। इससे सभी विद्यार्थियों को उनकी मानसिक क्षमता के अनुसार पढ़ाई समझा आ सकती है। साथ ही उन्हें गृह कार्य न देने और केवल गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान करने की जानकारी दी जाती है।

वर्सन:
शिक्षकों के ज्ञान का विस्तार करने और प्रक्रियाओं में सुधार करने के लिए कोर्स आयोजित किए गए हैं। सभी शिक्षकों को लिंक के माध्यम से समय सीमा में ऑनलाइन प्रशिक्षण पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। इससे विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर सुधरेगा और पढ़ाई में उनकी रुचि विकसित होगी।


-नवीन नारा, डीईईओ, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed