फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Night vigil organized for Khatu wale Shyam Baba

Charkhi Dadri News: ढाणी फौगाट गांव में ढाणी फौगाट गांव में आयोजित किया गया रात्रि जागरण

Wed, 20 Mar 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 20 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Night vigil organized for Khatu wale Shyam Baba
गांव ढाणी फौगाट में आयोजित श्याम बाबा रात्रि जागरण में मौजूद भक्त और प्रस्तुति देते कलाकार।  - फोटो : गांव ढाणी फौगाट में आयोजित श्याम बाबा रात्रि जागरण में मौजूद भक्त और प्रस्तुति देते कलाकार।
चरखी दादरी। गांव ढाणी फौगाट में भोजाला जोहड़ के पास बस्ती में खाटू वाले श्याम बाबा का रात्रि जागरण आयोजित किया गया। कलाकारों ने भजनों के माध्यम से श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया। भजनों की धुन पर श्याम भक्त झूम उठे।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कैप्टन सोमबीर शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम श्रीश्याम बाबा, श्रीहनुमान, गणेश आदि देवताओं की मूर्ति स्थापित की गई। पंडित अक्षय कुमार शर्मा ने देवी-देवताओं की पूजा की। पूजा के दौरान बाबा को फल, अन्न, मिठाई, गंगा जल, अक्षत और वस्त्र आदि अर्पित किए गए। पंडित अक्षय शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कर सुख, शांति की कामना की। भक्तों ने श्याम बाबा की मूर्ति के समक्ष मत्था टेक मन्नत मांगी। इसके बाद भजन कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन

कलाकार विक्की ने श्याम हारे के सहारे भजन की प्रस्तुति दी। कलाकार नरेश जांगड़ा के भजन के बोल थे - बाबा तेरे दर पे खाली झोली आया हूं। महिला कलाकार मुस्कान दीक्षित ने श्याम बाबा-श्याम आया हूं मैं भजन की प्रस्तुति दी। भजन कार्यक्रम के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर सूबेदार नरेश कुमार, मास्टर मांगेराम, महेंद्र शर्मा, मास्टर सत्यवीर शर्मा, हरेंद्र शर्मा, रमेश कुमार, धर्मकौर, कृष्णा देवी, सुंदर देवी, रोशन देवी, रामनिवास आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed