फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Night bus service on Dadri-Chandigarh route closed from today

Charkhi Dadri News: दादरी-चंडीगढ़ रूट की रात्रि बस सेवा आज से बंद

Thu, 03 Oct 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 03 Oct 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Night bus service on Dadri-Chandigarh route closed from today
दादरी बस स्टैंड के बूथों पर खड़ी बसें। 
चरखी दादरी। दादरी-चंडीगढ़ रूट की रात्रि बस सेवा वीरवार से बंद हो जाएगी। कम यात्री संख्या के चलते दादरी रोडवेज डिपो अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। अधिकारियों का तर्क है कि इस रूट की बस सेवा से विभाग को घाटा झेलना पड़ रहा था और मुख्यालय के निर्देशानुसार यह सेवा बंद करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

बस सेवा बंद होने से रात के समय चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बता दें दादरी बस स्टैंड से प्रतिदिन रात्रि 9:30 बजे चंडीगढ़ के लिए बस रवाना होती थी। यह बस वाया रोहतक, पानीपत, करनाल, पीपली, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती थी। बस में लगातार यात्रियों की कमी होने के चलते परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा था। विभाग को प्रतिदिन हो रहे घाटे को कम करने के लिए परिवहन विभाग को मजबूरन यह बस सेवा बंद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रात को केवल रोहतक तक कुछ सवारियां मिलती थीं, जबकि इसके बाद चंडीगढ़ की गिनी-चुनी सवारियां ही बचती थीं। अब चंडीगढ़ जाने वाले बस यात्रियों को सुबह 4:20 बजे बस की सुविधा मिलेगी। रात को बस सेवा के बंद होने के बाद यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ रूट पर चल रहीं 10 बसें
स्थानीय बस डिपो से चंडीगढ़ के लिए पहली बस सुबह 4:20 बजे रोहतक होते हुए रवाना होगी। वहीं, इसके बाद सुबह 5:10 बजे वाया 152 डी से चंडीगढ़ तक यात्रियों को पहुंचाएगी। सुबह 6:30 बजे वाया रोहतक इसके बाद 8:46 बजे, 10:40, 11 बजे, 12:50 बजे वाया रोहतक रवाना होगी। वहीं, दोपहर बाद तीन बजे, चार बजे व अंतिम बस सायं पांच बजे रवाना होगी।


रात्रि बस सेवा में यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई थी, जो परिवहन विभाग के लिए घाटे का सौदा बनी हुई थी। लगातार हो रहे घाटे के चलते बस सेवा को बंद करना पड़ रहा है।
संजय कुमार, निरीक्षक, चरखी दादरी रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed