फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   nhm strike

Charkhi Dadri News: हाथों पर मेहंदी से एनएचएम को पक्का करो लिख जताया विरोध

Wed, 07 Aug 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 07 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
nhm strike
 धरनास्थल पर अपने हाथों में लिखे गए नारे दिखाती महिला कर्मचारी। संवाद
पेज 2 लीड
विज्ञापन

मंगलवार को 12वें दिन भी नागरिक अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे रहे एनएचएम कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे एनएचएम महिला कर्मचारियों ने हाथों पर मेहंदी से एनएचएम को पक्का करो नारे लिखकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को धरने के 12वें दिन भी स्वास्थ्य सेवाएं काफी हद तक प्रभावित रहीं।
धरनारत कर्मचारियों का कहना है कि अब 10 अगस्त तक आंदोलन को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी, उनका आंदोलन और तेज होता जाएगा। तीज त्योहार पर जहां महिलाएं अपने हाथों पर विभिन्न प्रकार की डिजाइनों से मेहंदी लगाती हैं। लेकिन, नागरिक अस्पताल परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहीं महिला कर्मचारियों ने अपने हाथों पर मेहंदी से एनएचएम को पक्का करो, एनएचएम कर्मचारी जिंदाबाद, लिखकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

महिला कर्मचारियों ने बताया कि सरकार लगातार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पिछले 17 साल से लगातार मरीजों की सेवाएं कर रहे हैं। वे पक्के कर्मचारियों के बराबर काम कर रहे हैं। लेकिन, प्रदेश सरकार ने कभी भी उनको पक्का करने के बारे में कभी नहीं सोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कर्मचारी सुशीला देवी, पुष्पा देवी, ऋतु, सीमा देवी, कृष्णा चांगरोड ने बताया कि उन्हें एलटीसी सुविधा के साथ शिशु देखभाल, अर्जित अवकाश जैसी सभी सुविधाएं दी जाएं, सिविल सर्विस रूल 2016 लागू करते हुए सेवा सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। सरकार के साथ कई दौर की वार्ता होने के बाद भी उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते दी कि अगर उनकी सभी मांगों को 10 अगस्त तक नहीं माना गया तो वे और बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। एनएचएम प्रधान सोमबीर शर्मा ने बताया कि आगामी चार दिन सभी कर्मचारी भूख हड़ताल कर अपना विरोध जताएंगे।
धरने में ईएमटी युद्धवीर सिंह, राजेश, एलटी विकास, ओमप्रकाश, रेखा, ममता, जगवंती, एएनएम शीला देवी, रजनी, अन्नू आदि सभी एनएचएम कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो 12 : धरनास्थल पर अपने हाथों में लिखे गए नारे दिखातीं महिला कर्मचारी। संवाद
फोटो 13 : सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते एनएचएम कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed