फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NH-334B dilapidated, AAP workers warned of strike

Charkhi Dadri News: एनएच-334बी जर्जर, आप कार्यकर्ताओं ने दी धरना की चेतावनी

Mon, 10 Jun 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
NH-334B dilapidated, AAP workers warned of strike
जर्जर पड़ा एनएच 334-बी दिखाते आप कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। एनएच-334 बी जर्जर हो चुका है। अब तक विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है। इससे खफा आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को रोष जताया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द मार्ग की सुध नहीं ली गई तो आप कार्यकर्ता धरना शुरू करेंगे।
आप राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रिंपी फौगाट ने बताया कि शहर के बाहरी क्षेत्र से गुजरने वाले मुख्यमार्ग पर करीब एक किलोमीटर की लंबाई में सड़क पर अनगिनत गड्ढे बने हुए हैं। कुछ गड्ढे तो डेढ़ से दो फुट गहरे हैं। प्रतिदिन यहां से गुजरते समय कोई न कोई वाहन इनमें फंसा रहता है। इससे यातायात व्यवस्था बाधित हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन इस मार्ग से पांच हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले करीब छह माह से सड़क ही हालत पतली है। सरकार इसका पुनर्निर्माण करवाने की बजाय मरम्मत कार्य करवाकर काम चला रही है। सरकार का ये रवैया विकास कार्याें की पोल खोल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सड़क का पुनर्निर्माण करवाना चाहिए। रिंपी फौगाट व अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि एनएचएआई सड़क की दशा सुधारे अन्यथा वाहन चालकों से टोल टैक्स न ले। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी धरने पर बैठ इसका विरोध करेगी। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष रोशनी देवी, मंजू, सेवानिवृत्त प्राचार्य बलबीर नेहरा व ओपी भगत, मोहन सिंह, श्यामसुंदर व राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed