{"_id":"665dff40234ac0862a0591c5","slug":"newly-married-woman-absconded-with-jewellery-and-cash-worth-rs-525-lakh-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118500-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मायके आई नवविवाहिता जेवरात और 5.25 लाख की नकदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मायके आई नवविवाहिता जेवरात और 5.25 लाख की नकदी लेकर फरार
Mon, 03 Jun 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 03 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
झोझूकलां। ससुराल से लौटी नवविवाहिता मायके से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। उसका छह दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। युवती के पिता ने इसकी शिकायत झोझूकलां थाने में दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में झोझूकलां खंड निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी छोटी बेटी की शादी राजस्थान के झुंझुनूं जिला निवासी युवक से 20 मई को की थी। 25 मई को उसकी बेटी उनके पास मायके आई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी 27 मई की रात बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। सुबह जब परिजन उठे तो बेटी घर पर नहीं मिली।
जब जांच की तो उसकी ससुराल पक्ष की ओर से दिए गए गहने और घर पर रखी पांच लाख पच्चीस हजार रुपये की नकदी नहीं मिली। युवती के पिता ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी बेटी गहने और नकदी अपने साथ ले गई। 27 वर्षीय युवती के लापता होने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना दोनों जिलों में चर्चा का विषय बनी है। लोग कई प्रकार की आशंका जता रहे हैं।