फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   new iti in 2 khand

Charkhi Dadri News: दो खंडों में बनेंगे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, निदेशालय ने भेजा प्रस्ताव

Wed, 12 Feb 2025 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 12 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
new iti in 2 khand
फोटो 08 गांव रावलधी स्थित आईटीआई भवन। संवाद
विज्ञापन

::::::::::

खास खबर:
- जिले से दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिए जमीन का प्रस्ताव भेजा, ग्राम पंचायतों व युवाओं को मिलेगा फायदा
रबिन वर्मा
चरखी दादरी। महानिदेशालय की ओर से प्रदेश के 24 खंडों में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खोलने की योजना है। इसके लिए निदेशालय ने सभी नोडल आईटीआई से अपने जिले के वंचित खंडों से जमीन का प्रस्ताव मांगा है। दादरी में बौंद और बाढड़ा खंड में एक-एक खंडस्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए जाएंगे। दोनों जगहों का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा जा चुका है।
सरकार की ओर से युवाओं में कौशल विकसित कर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए यह कदम उठाया गया है। अब हर जिले में खंडस्तर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। दादरी जिले में पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इनमें एक महिला आईटीआई जबकि चार कॉमन आईटीआई हैं। फिलहाल, दादरी खंड में तीन आईटीआई और झोझूकलां खंड में दो आईटीआई हैं। लेकिन, बौंदकलां और बाढड़ा खंड में एक भी आईटीआई नहीं है। यहां के युवा औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए दादरी और झोझू खंड में जाते हैं। वहीं, बाढड़ा खंड के युवा भिवानी जिले में भी प्रशिक्षण लेने जाते हैं। अगर इन दो खंडों में खंडस्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनेगा तो युवाओं को लाभ मिलेगा। दूर की भाग-दौड़ से भी छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

अब जनवरी 2025 में गांव रावलधी स्थित नोडल आईटीआई की ओर से जिले के दोनों खंडों में ग्राम पंचायतों से आईटीआई के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद करीब 20 दिन पहले बौंदकलां खंड में बौंद व रणकोली की ग्राम पंचायत ने रुचि दिखाई। इसी तरह बाढड़ा खंड में आईटीआई के लिए बेरला, चांदवास व पास की अन्य ग्राम पंचायतों ने आईटीआई के लिए जमीन मुहैया कराने का प्रस्ताव स्वीकार किया है। सभी ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव आईटीआई की ओर से निदेशालय भेजे गए हैं। अब खंड से गांव की दूरी और अन्य पैमानों के हिसाब से विभाग जगह का चयन करेगा। इसके बाद आईटीआई बनाने के लिए अगली प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


- 250 प्रशिक्षु ले सकेंगे प्रशिक्षण
विभाग की ओर से खंडस्तरीय आईटीआई की शुरुआत 250 प्रशिक्षुओं से की जाएगी। इसमें एक आईटीआई में करीब चार से पांच ट्रेड रहने की संभावना है। हर ट्रेड में 20 से 25 सीटें रखने की योजना है। इसके बाद प्रशिक्षुओं की संख्या के आधार पर आगे विस्तार किया जाएगा।


वर्सन:
सरकार की योजना के अनुसार महानिदेशालय ने खंडस्तरीय आईटीआई के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। जिले से दो आईटीआई के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। अब निदेशालय की ओर से जगह का चयन व आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
-श्रीनिवास जांगड़ा, प्रभारी, नोडल आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed