फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   new gst structure good for country

नई जीएसटी संरचना बड़ी सौगात : गंगवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
new gst structure good for country
पत्रकार वार्ता करते मंत्री रणबीर गंगवा और साथ में मौजूद विधायक उमेद पातुवास, जिलाध्यक्ष सुनील।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। नई जीएसटी संरचना देशवासियों के लिए त्योहारों पर बड़ी सौगात है। यह व्यवस्था विशेष रूप से किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिलाएं और युवा वर्ग के लिए राहत लेकर आई है, साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगी। यह कहना है मंगलवार को दादरी पहुंचे प्रदेश के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा का।
मंत्री ने बताया कि पहले जीएसटी में चार टैक्स स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% हुआ करते थे। अब इसमें सरलता लाते हुए केवल दो मुख्य स्लैब रखे गए हैं 5% और 18%। सेहत के लिए हानिकारक और लग्जरी वस्तुओं पर ही अब 40% जीएसटी लागू रहेगा।
विज्ञापन

गंगवा ने कहा कि 5% स्लैब में 99% और 18% स्लैब में 90% तरह की वस्तुएं शामिल हैं। इससे रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं सस्ती हो गई हैं और आमजन को सीधी राहत मिलेगी। उन्होंने इसे सरकार की दूरदर्शी सोच और गहन मंथन से लिया गया निर्णय बताया, जो देश के आर्थिक विकास में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का भी आह्वान किया है, जिससे लघु व कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मंत्री ने कहा, हमें वही वस्तुएं खरीदनी चाहिए, जिनमें देशवासियों का पसीना बहा हो।
मंत्री गंगवा ने कहा कि जिलेभर में पानी निकासी के प्रयास तेज किए गए हैं। साथ ही फसल और संपत्ति नुकसान के लिए ई-क्षति पूर्ति पोर्टल के माध्यम से मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है।

कार्यक्रम में विधायक उमेद पातुवास, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर, एसडीएम योगेश सैनी, रवि गर्ग, ओमवीर महाराणा, बलविंदर जोगी, विनोद सिंहमार, प्रियंका प्रजापति आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed