{"_id":"653d38271098320313018108","slug":"new-bypass-construction-stuck-in-noc-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-8587-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एनओसी के फेर में उलझा नया बाईपास निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एनओसी के फेर में उलझा नया बाईपास निर्माण
विज्ञापन
शहर का मेजबान चौक जहां से नया बाईपास गुजरना है
चरखी दादरी। शहर के नए बाईपास निर्माण की योजना अब तक धरातल पर शुरू नहीं हो पाई है। बाईपास का निर्माण मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार होना है। घोषणा के 14 माह बीतने पर भी स्थिति जस की तस है। फिलहाल पीडब्ल्यूडी को सिंचाई विभाग से बाईपास के लिए चिह्नित जगह की एनओसी मिलने का इंतजार है और इसके बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी।
बता दें कि जुलाई 2022 में दादरी नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग से लेकर महेंद्रगढ़ चौक तक बाईपास बनाने की घोषणा की थी। बाईपास वाया मेजबान चौक और हुडा सेक्टर के समीप से गुजरेगा। इसकी लंबाई करीब 2.450 किलोमीटर प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री घोषणा अनुसार पीडब्ल्यूडी को सड़क का निर्माण करवाना है।
संवाददाता ने जब इस परियोजना पर अब तक काम शुरू न होने के कारण का पता लगाने का प्रयास किया तो सामने आया कि अब तक पीडब्ल्यूडी को एनओसी नहीं मिली है। ये एनओसी सिंचाई विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी को दी जानी है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों तर्क है कि उन्होंने एनओसी के लिए प्रक्रिया शुरू कर रखी है। सिंचाई विभाग की ओर से एनओसी देते ही एस्टिमेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वही, सिंचाई विभाग अधिकारियों का तर्क है कि ये केस मुख्यालय भेजा गया है और वहां से निर्देश मिलते ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- यूं बनाया जाना है नया बाईपास
विभाग की योजना के अनुसार बाईपास भिवानी-रावलधी लिंक मार्ग स्थित पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत हुक्म सिंह की समाधिस्थल के समीप से निकाला जाएगा। ये मेजबान चौक और हुडा सेक्टर व कलियाणा रोड होते हुए महेंद्रगढ़ चौक के समीप तक बनाया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 2.450 किलोमीटर रहेगी और एनओसी मिलने के बाद ही एस्टिमेट तैयार हो पाएगा।
- 10 हजार की फीस करवा चुके जमा
पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि नए बाईपास निर्माण के लिए जो जगह चिह्नित है वहां पहले सिंचाई विभाग की माइनर थी और इस जमीन की एवज में पीडब्ल्यूडी को सिंचाई विभाग से एनओसी लेनी है। ये प्रक्रिया पूरी करने के लिए 10 हजार रुपये फीस के तौर पर सिंचाई विभाग में जमा भी करवा चुके हैं।
- बाईपास निर्माण का ये होगा फायदा
फिलहाल भिवानी-रावलधी लिंक मार्ग का मेजबान चौक से सीधा जुड़ाव नहीं है। लिंक मार्ग से मेजबान चौक आने के लिए वाहन चालकों को लोहारू चौक रोड का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके चलते उन्हें करीब तीन गुना अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। नए बाईपास का निर्माण होने से लिंक मार्ग का दादरी शहर के बस स्टैंड रोड से सीधा जुड़ाव हो जाएगा।
-- -- -- --
फिलहाल नए बाईपास निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से पीडब्ल्यूडी को एनओसी नहीं मिली है। एनओसी मिलते ही एस्टिमेट तैयार किया जाएगा। हमारी योजना है कि जल्द से जल्द इस परियोजना को सिरे चढ़ाया जाए।
-अश्वनी, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
-- -- --
अगर पीडब्ल्यूडी ने फीस जमा करवा रखी है तो हमारी तरफ से केस मुख्यालय भेजा गया होगा। वहां से निर्देश मिलते ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
-सतेंद्र सांगवान, एक्सईएन, सिंचाई विभाग