फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   New buildings of sub health center will be built

Charkhi Dadri News: रावलधी, बास और मिसरी में 1.65 करोड़ रुपये से बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन

Mon, 08 Jan 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 08 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
New buildings of sub health center will be built
चरखी दादरी के रावलधी गांव में जर्जर पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन। 
चरखी दादरी/बौंदकलां। तीनों गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए पंचायत विभाग के निदेशक ने अनुमति दे दी है। अब जल्द ये तय हो जाएगा कि भवन निर्माण किस एजेंसी से करवाना है। जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम होने की प्रक्रिया हो चुकी है। रावलधी, बास और मिसरी में उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनाने पर 55-55 लाख रुपये की लागत आएगी। इस लिहाज से तीनों नए भवन के निर्माण पर कुल 1.65 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। नए भवन की सेवा का लाभ करीब 15 गांवों के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

रावलधी, बास और अचीना में बनाया गए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन जर्जर हो चुके है। इस कारण इन भवनों का उपयोग नहीं किया जा रहा। पिछले चार साल से स्वास्थ्य विभाग की टीम कहीं पंचायत घर में बैठकर तो कहीं लोगों के घरों में बैठक मरीजों का उपचार कर रही है। लंबे समय से इन गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाने की दरकार है। खुद का भवन न होने से उप स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं में विस्तार नहीं हो पा रहा। विभागीय टीम को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

इन उपस्वास्थ्य केंद्र से जुड़े गांवों के लोगों के लिए अब खुशी की खबर है। जल्द ही नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए तीनों गांवों में स्वास्थ्य विभाग आधा एकड़ या 22 गुणा 33 मीटर आकार की जगह तय कर चुका है। हाल ही में पंचायत विभाग के निदेशक ने तीनों भवनों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है और इस संबंध में पत्र विभाग के पास भी पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चार कर्मचारियों की है तैनाती
उप स्वास्थ्य केंद्र में चार कर्मचारियों की तैनाती का प्रावधान है। इनमें एक सीएचओ, दो एएनएम (एक नियमित और एक आरसीएच) समेत एक एमपीएचडब्ल्यू मेल वर्कर शामिल है। एक उप स्वास्थ्य केंद्र की दैनिक ओपीडी 25 से 30 तक रहती है।

- अन्य 27 गांवों में भी बनने हैं नए भवन

इन तीनों गांवों के अलावा अन्य 27 गांवों में भी उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन बनने हैं। पुराने भवन जर्जर होने से उप स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ ज्यादातर गांवों में पंचायत घर में बैठकर ओपीडी देख रहा है। विभाग और प्रशासन को जल्द ही अन्य गांवों में भी जगह तय कर नए भवन का निर्माण शुरू करवाना चाहिए।







पंचायत विभाग निदेशक की ओर से रावलधी, बास और मिसरी में उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन बनाने की स्वीकृति दे दी गई है। जल्द ही ये तय हो जाएगा कि भवन निर्माण कार्य किसी एजेंसी से करवाना है। नए भवन के निर्माण पर करीब 55 लाख रुपये लागत आएगी। - संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed