फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Negligence in duty proves costly for Electricity Department JE; suspension orders issued

Charkhi Dadri News: बिजली विभाग के जेई को काम में कोताही पड़ी भारी, निलंबन के आदेश

Wed, 23 Sep 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 23 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Negligence in duty proves costly for Electricity Department JE; suspension orders issued
बैठक में शिकायतें सुनते हुए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, उपायुक्त व अन्य।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में मंगलवार को बिजली विभाग के जेई साहिल को काम में लगातार कोताही बरतना भारी पड़ गया। सहकारिता मंत्री एवं लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने संबंधित जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जेई की कार्यप्रणाली में सुधार होने तक उसे बहाल नहीं किया जाए। मंत्री ने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभानी होगी।
विज्ञापन

बैठक में कुलदीप पार्षद और दीपक नागवान ने घासौला फीडर से जुड़े क्षेत्र में लगातार बनी हुई बिजली समस्या का मुद्दा उठाया था। कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बिजली आपूर्ति से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित जेई को पहले ही चार्जशीट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जब जेई को चार्जशीट किया जा चुका है तो उसके काम में कोताही स्पष्ट है। उन्होंने संबंधित जेई को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने और उसकी कार्यप्रणाली सही होने तक बहाल नहीं करने के निर्देश दिए।
बैठक में सुनी 10 शिकायतें
बैठक में मंत्री के समक्ष कुल 10 शिकायतें रखी गईं। इनमें पांच पुरानी और पांच नई शिकायतें शामिल रहीं। अधिकारियों की ओर से की गई कार्रवाई की समीक्षा के बाद मौके पर ही आठ शिकायतों का समाधान किया गया। जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय से संबंधित एक शिकायत पर मंत्री ने जांच प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत की जांच में शिकायतकर्ता को शामिल किया जाए ताकि उसे अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिले और जांच प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।
पेड़ काटने पर दरोगा निलंबित
मिसरी गांव में सड़क और पेड़ काटने से संबंधित शिकायत पर मंत्री ने अधिकारियों को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क का काम जल्द-से-जल्द पूरा कराने और खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगवाने के भी निर्देश दिए।
मामले में अधिकारी ने बताया कि दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है और उससे 1 लाख 51 हजार रुपये की फीस भी भरवा ली गई है। वहीं पैंतावास खुर्द में चकबंदी से संबंधित शिकायत पर उपायुक्त मनदीप कौर को स्वयं मामले की जांच करने और एक सप्ताह के भीतर फैसला लेने को कहा। साथ ही जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि अगली बैठक से पहले मामले में आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाए।
अंडरपास में जलभराव के स्थायी समाधान पर चर्चा
दादरी सीसीआई फाटक के अंडरपास की समस्या पर भी मंत्री ने अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए और इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। कलाली में बिना डिग्री के आंखों की जांच करने से संबंधित शिकायत पर उन्होंने तत्काल जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर सख्त कार्रवाई की जाए।
डीआरओ को चेतावनी
इंतकाल न होने से संबंधित शिकायत पर मंत्री ने अधिकारियों को लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न कटवाने की हिदायत दी। उन्होंने डीआरओ के माध्यम से सभी अधिकारियों को कहा कि अधिकारी और कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है। बैठक में लोगों की अन्य शिकायतें भी सुनी गईं। इस दौरान मंत्री ने गांव के स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

वर्जन:
बैठक में 10 परिवाद सुने गए थे। इनमें से 8 का समाधान किया गया है। नए पांच परिवाद सामने आए थे। सभी को सुना गया है और उचित समाधान के निर्देश दिए गए हैं।-- डॉ. अरविंद शर्मा, मंत्री, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed